Uncategorized

गौरेला पेंड्रा मरवाही में मिठाई-नमकीन की जांच: दर्जनों सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा; अखबार में पैकिंग पर 12 दुकानदारों को नोटिस – Gaurela News

15 अगस्त विज्ञापन


गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में बरसात के मौसम में खाद्य जनित बीमारियों और संक्रमण की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। आगामी रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर मिलावटी मिठाईयों की जांच के लिए नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने कार्रवाई की।

.

इस दौरान जिलेभर के 30 से अधिक स्ट्रीट फूड वेंडर, हैंडलर, खाद्य सेवा देने वाले दुकानदार, होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट में दबिश दी गई। मिठाइयों और नमकीन के नमूने लिए गए।

अभियान के दौरान स्वच्छता और अखबारी एवं प्रिंटेड पेपर के इस्तेमाल को लेकर 12 से अधिक दुकानदारों को नोटिस जारी किया गया। उन्हें नाश्ते में अखबार या प्रिंटेड पेपर का इस्तेमाल न करने और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने की सख्त चेतावनी दी गई है।

तीनों ब्लॉक में की गई जांच

एसडीएम ऋचा चंद्राकर के निर्देशन में “बने खाबो-बने रहिबो” सघन जांच एवं जागरूकता अभियान 4 से 6 अगस्त तक चलाया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीलम ठाकुर ने जिले के तीनों ब्लॉक गौरेला, पेंड्रा एवं मरवाही में जांच की।

अभियान के दौरान विपुल स्वीट एवं रेस्टोरेंट, देवा होटल, कृष्णा स्वीट्स, करणी जोधपुर मिष्ठान भंडार, कान्हा स्वीट्स, जैन साहब स्वीट्स, मानव मंदिर, जैन स्वीट्स, स्वीट इंडिया, प्रयागराज मिर्जापुर चटोरी सेंटर, श्रीनाथ स्वीट्स और गुप्ता होटल से सैंपल लिए गए।

इन होटलों से खोवा जलेबी, पेड़ा, खोवा लड्डू, खुला मिक्चर, दालमोठ, मगज लड्डू, सोनपापड़ी, रसगुल्ला, दूध बर्फी, नारियल बर्फी, चम-चम, मिल्क केक, काजू कतली, सोन केक, गुझिया, खजूर रोल, आलू मसाला, सेव और जलेबी के सैंपल एकत्र किए गए हैं। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की राज्य प्रयोग शाला भेजा गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि इस दौरान बरसात के समय खाद्य पदार्थों के सुरक्षित रखरखाव, स्वच्छता, होटल एवं दुकानों में संचालकों और कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता, ताजा और स्वच्छ भोजन एवं नाश्ते की जांच की गई।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!