Uncategorized

दुर्ग में SIR के समर्थन में भाजपा की पदयात्रा आज:JP नड्डा समेत बड़े नेता होंगे शामिल, भारी-वाहनों की एंट्री पर रोक; ट्रैफिक एडवायजरी जारी — ताजा अपडेट

15 अगस्त विज्ञापन

दुर्ग में आज भाजपा की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर पदयात्रा निकाली जाएगी। ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम के तहत होने वाली पदयात्रा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव समेत प्रदेश के भाजपा नेता भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3 बजे महेश कॉलोनी में सभा से होगी। इसके बाद पदयात्रा निकाली जाएगी, जो करीब 1 किलोमीटर का सफर तय कर महेश चौक पहुंचेगी। यहां पदयात्रा का समापन होगा और सभा आयोजित की जाएगी। इसके जरिए लोगों को SIR की प्रक्रिया और मतदाता सूची के पुनरीक्षण की जानकारी दी जाएगी। पदयात्रा को देखते हुए यातायात पुलिस ने भी तैयारियां की हैं। पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी कर लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने और अपात्र नाम हटाने पर जोर भाजपा इस कार्यक्रम के जरिए लोगों को मतदाता सूची सही और अपडेट रखने की जरूरत के बारे में जागरूक करेगी। पार्टी का कहना है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए। जबकि अपात्र प्रविष्टियों को तय नियमों के अनुसार हटाया जाना चाहिए। SIR को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति न बने, इसके लिए कार्यकर्ताओं को सही जानकारी देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदयात्रा के दौरान लोगों को इस प्रक्रिया के उद्देश्य और महत्व के बारे में बताया जाएगा। पदयात्रा में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर दुर्ग में भाजपा नेताओं की बैठक हुई थी। इसमें पदयात्रा की रूपरेखा तय करने के साथ अलग-अलग व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई थी। कार्यक्रम के संचालन और जनसंपर्क के लिए टीम भी बनाई गई थी। आज होने वाली पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा संबोधित करेंगे। इस दौरान SIR को लेकर पार्टी का पक्ष रखा जाएगा। जबकि पदयात्रा में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है। भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर रोक 30 अक्टूबर को दिन के समय दुर्ग शहर में भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। आमतौर पर दोपहर 12 से 2 बजे तक नो-एंट्री में मिलने वाली छूट भी इस दिन नहीं मिलेगी। प्रतिबंधित मार्गों में गुरुद्वारा तिराहा, उतई तिराहा-जेल तिराहा, महाराजा चौक, पोटिया चौक, अंडा चौक, पुलगांव चौक, अंजोरा बाईपास और नयापारा महमारा रोड शामिल हैं। वहीं, कुम्हारी से नेहरू नगर चौक होते हुए महेश कॉलोनी तक भी सख्त पाबंदी रहेगी। इस पूरे मार्ग पर भारी वाहन खड़े करने के साथ सड़क किनारे दुकानें और ठेले लगाने पर भी रोक रहेगी। …………………… SIR से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… कांग्रेस ने CEC के इस्तीफे की मांग की: SIR में हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने की मांग;1 नवंबर को दिल्ली में प्रदर्शन कवर्धा में कांग्रेस ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी को लेकर चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर आरोप लगाए। पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग करते हुए SIR के तहत हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़ने की मांग की। पढ़ें पूरी खबर…

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!