Crime NewsGovernment NewsLocal newsPoliticsSocial MediaSuvicharक्राइमखेलछत्तीसगढ़जशपुरराजनीतिरायगढ़लोकल न्यूज़

ईसा मसीह पर विवादित टिप्पणी: भाजपा विधायक रायमुनि भगत के खिलाफ न्यायालय ने किया मामला दर्ज

15 अगस्त विज्ञापन

जशपुर : ईसा मसीह पर विवादित बयान देने के मामले में भाजपा विधायक रायमुनि भगत के खिलाफ न्यायालय ने बीएनएस की धारा 196, 299, और 302 के तहत मामला दर्ज किया है।

यह मामला 1 सितंबर 2024 को आस्ता थाना क्षेत्र के ढेगनी गांव में भुईहर समाज के सामाजिक भवन के लोकार्पण के दौरान दिए गए भाषण से जुड़ा है। आरोप है कि विधायक ने अपने संबोधन में ईसा मसीह और ईसाईयों पर विवादित टिप्पणी की थी।

ईसाई समुदाय ने विधायक पर ईसा मसीह का अपमान करने का आरोप लगाते हुए जिले के विभिन्न थानों में शिकायत की थी। पुलिस द्वारा कार्रवाई से इनकार के बाद, ढेगनी निवासी हेरमोन कुजूर ने 10 दिसंबर 2024 को जिला न्यायालय में परिवाद दायर किया।

सुनवाई के दौरान, परिवादी के अधिवक्ता विष्णु कुलदीप ने 6 प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और वीडियो साक्ष्य प्रस्तुत किए। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार चौहान ने आरोपों को गंभीर मानते हुए विधायक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उन्हें 10 जनवरी को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!