Uncategorized

रायगढ़ में आज भी स्कूलों में छुट्टी:चक्रवात के असर से दूसरे दिन भी बारिश, खेतों में भरा पानी; धान की फसल को नुकसान — ताजा अपडेट

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में चक्रवात का असर दूसरे दिन भी जारी रहा। गुरुवार सुबह से रात तक रुक-रुककर हल्की और मध्यम बारिश होती रही। इसे देखते हुए प्रशासन ने 30 अक्टूबर यानी शुक्रवार को भी जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं, लगातार बारिश से किसानों के खेतों में पानी भर गया है। कई एकड़ में धान की खड़ी फसल नीचे झुक गई है। हालांकि, फसल को हुए नुकसान का सही आकलन बाद में हो सकेगा। आज भी स्कूलों में अवकाश गुरुवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ था। आसमान में बादल छाए रहे और हल्की हवाओं के साथ बारिश होती रही। शाम को कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई। इसके बाद रात तक हल्की और मध्यम बारिश का दौर जारी रहा। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव और अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शुक्रवार, 30 अक्टूबर को भी छुट्टी घोषित की गई है। अधिक बारिश की संभावना को देखते हुए विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में होने वाली परेशानी और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर कलेक्टर के अनुमोदन से जिला शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश जारी किया है। यह आदेश जिले के सभी सरकारी और निजी प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों पर लागू रहेगा। इससे पहले गुरुवार, 29 अक्टूबर को भी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया था। खेतों में भरा पानी, धान की फसल नीचे झुकी मंगलवार से ही जिले में मौसम बदला हुआ है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ लगातार बारिश हो रही है। बुधवार और गुरुवार को भी हल्की और मध्यम बारिश हुई। इसका असर किसानों की फसलों पर दिखाई देने लगा है। बारिश के कारण धान के खेतों में जरूरत से ज्यादा पानी भर गया है। कई जगह धान की खड़ी फसल नीचे झुक गई है। इससे किसानों को कई एकड़ में नुकसान होने की आशंका है। हालांकि, फसल को हुए नुकसान का सही आकलन सर्वे के बाद ही पता चल सकेगा। शुक्रवार को भी आंधी-तूफान की संभावना मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, शुक्रवार को जिले में न्यूनतम तापमान 22.3 और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही हल्की बारिश या आंधी-तूफान आने का अनुमान है। ऐसे में चक्रवात का असर तीसरे दिन भी जारी रहने की संभावना है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!