Uncategorized

छत्तीसगढ़ में नकली नोट से शराब खरीदने पहुंचा युवक गिरफ्तार, 500-500 रुपये के चार फर्जी नोट जब्त

15 अगस्त विज्ञापन


नकली नोट चलाने की कोशिश करने वाले एक युवक को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 500-500 रुपये के चार नकली नोट बरामद किए हैं।

Publish Date: Wed, 22 Jul 2026 08:27:20 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Jul 2026 08:27:20 PM (IST)

छत्तीसगढ़ में नकली नोट से शराब खरीदने पहुंचा युवक गिरफ्तार

HighLights

  1. शराब दुकान में नकली नोट खपाने आया युवक अकलतरा में पकड़ाया
  2. 500-500 रुपये के 4 फर्जी नोट बरामद, सभी पर एक ही सीरियल नंबर
  3. आरोपी रायपुर से लाया था जाली नोट, कोर्ट के आदेश पर भेजा गया जेल

नईदुनिया प्रतिनिधि, जांजगीर चांपा। नकली नोट चलाने की कोशिश करने वाले एक युवक को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 500-500 रुपये के चार नकली नोट बरामद किए हैं। आरोपित शराब दुकान में फर्जी नोट देकर शराब खरीदने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

बैंक जांच में पकड़ी गई चोरी, सभी नोटों पर एक ही सीरियल नंबर

थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि 20 जुलाई को अकलतरा स्थित देशी मदिरा दुकान से सूचना मिली कि एक युवक 500 रुपये का संदिग्ध नोट देकर शराब खरीदने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

आरोपित ने अपना नाम सत्येन्द्र कुमार कुर्रे उर्फ सत्यम कुर्रे (30 वर्ष), निवासी दोमुहानी, थाना बिलाईगढ़ का रहने वाला बताया। वह अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने अकलतरा आया था। तलाशी के दौरान आरोपित के पास से 500-500 रुपये के चार संदिग्ध नोट बरामद किए गए।

पुलिस ने नोटों का परीक्षण स्टेट बैंक अकलतरा में कराया, जहां जांच में सभी नोट नकली पाए गए। चारों नोटों का सीरियल नंबर भी एक ही मिला, जिससे उनके फर्जी होने की पुष्टि हुई।

रायपुर से लाया था नकली नोट, आरोपी को भेजा गया जेल

पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि वह ये नकली नोट रायपुर से लाया था और उन्हें शराब दुकान में खपाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध धारा 180 बीएनएस में मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!