छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

तूफान ‘अर्नब’ का असर आज से कम होने लगेगा

15 अगस्त विज्ञापन

तूफान ‘अर्नब’ का असर आज से कम होने लगेगा। तूफान का बचा हुआ हिस्सा कमजोर होकर लो प्रेशर एरिया में बदल चुका है। यह अब उत्तर-उत्तरपूर्व दिशा में आगे बढ़ रहा है।

अगले 24 घंटे में इसके और कमजोर होकर उत्तरी छत्तीसगढ़ के ऊपर लो प्रेशर एरिया में बदलने की संभावना है। इसके साथ ही प्रदेश में बारिश की गतिविधियां कम होने लगेंगी। हालांकि, रायगढ़ में रातभर से बारिश हो रही है।

कुछ अन्य इलाकों में भी बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई है। कई शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से 6 से 8 डिग्री तक नीचे पहुंच गया है।

इसके चलते दिन में भी ठंड का अहसास होने लगा है। रायपुर में अधिकतम तापमान सामान्य से 6.9 डिग्री कम होकर 24 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पेंड्रारोड में अधिकतम तापमान सामान्य से 8.4 डिग्री नीचे रहा।

कई जिलों में 50 से 70 मिली मीटर तक बारिश

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ जगहों पर भारी बारिश भी दर्ज की गई। सुकमा, कोंटा, नरहरपुर और पिथौरा में 70 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।

वहीं, तोकापाल, दोरनापाल, बड़ेराजपुर, केशकाल, छिंदगढ़ और कांकेर में 60 मिलीमीटर पानी गिरा। कुकरेल, बलरामपुर, नगरी, बसना, सरोना, कटेकल्याण, बेलरगांव, राजिम, कुसमी, धमतरी, अमलीपदर, प्रेमनगर, देवभोग, मैनपुर, फरसगांव, गादीरास और बागबाहरा में 50 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!