Uncategorized

बिलासपुर में ASI ने UPI से की अवैध वसूली:शराब केस में रिश्वत के आरोप, IPS की जांच रिपोर्ट के बाद भी कार्रवाई नहीं — ताजा अपडेट

15 अगस्त विज्ञापन

बिलासपुर में पुलिसकर्मियों पर अवैध वसूली के आरोपों की शिकायत के बाद भी अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। एक मामले में एएसआई पर पोस्टमार्टम और शव सौंपने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप लगा था, जबकि दूसरे मामले में अवैध शराब बेचने के आरोपियों से पैसे लेने की शिकायत की गई थी। दोनों मामलों में पुलिस अफसरों को सबूत भी दिए गए। एएसआई के मामले में विभागीय जांच पूरी कर रिपोर्ट भी सौंप दी गई है। फिर भी अब तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। शव सौंपने और पोस्टमार्टम के नाम पर पैसे मांगने का आरोप मामला नवंबर 2025 का है। उस समय सिम्स चौकी में पदस्थ एएसआई ढोलाराम मरकाम पर पोस्टमार्टम कराने और शव सौंपने के नाम पर पैसे मांगने के आरोप लगे थे। शिकायतकर्ता के मुताबिक, शव सौंपने के लिए 500 से 800 रुपए मांगे गए थे। वहीं, जल्दी पोस्टमार्टम कराने के नाम पर 20 हजार रुपए लेने की शिकायत भी सामने आई थी। साइकिल स्टैंड संचालक के UPI पर लिए पैसे शिकायतकर्ता का आरोप था कि यह रकम साइकिल स्टैंड संचालक के UPI नंबर पर ली गई थी। शिकायतकर्ता ने भुगतान से जुड़े रिकॉर्ड भी पुलिस अधिकारियों को दिए थे। शिकायत मिलने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने एएसआई को सस्पेंड कर दिया था। बाद में बहाली के बाद उनकी पदस्थापना मस्तूरी थाने में कर दी गई। अवैध शराब के मामले में भी पैसे लेने की शिकायत दूसरा मामला मस्तूरी थाने का है। यहां अवैध शराब बेचने के आरोपियों से पुलिसकर्मियों पर पैसे लेने के आरोप लगे थे। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों को जमानती धाराओं में कार्रवाई करने का भरोसा दिया गया था, लेकिन बाद में उनके खिलाफ गैर-जमानती धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। इस मामले में भी पुलिस अधिकारियों से शिकायत की गई थी। अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही थी। आईपीएस अधिकारी ने जांच कर सौंपी रिपोर्ट एएसआई ढोलाराम मरकाम के खिलाफ लगे आरोपों की जांच सिटी कोतवाली के सीएसपी और आईपीएस अधिकारी गगन कुमार ने की थी। जांच पूरी करने के बाद उन्होंने रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दी थी। इसके बावजूद अब तक मामले में अंतिम कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!