Uncategorized

तोमर बंधुओं के गुनाहों की बढ़ती जा रही फेहरिस्त, दर्ज हुई 7वीं FIR, अब व्यापारी से 2 लाख के बदले वसूले 30 लाख

15 अगस्त विज्ञापन


हिस्ट्रीशीटर सूदखोर रोहित, वीरेंद्र तोमर, दिव्यांश, आकाश, योगेश सिन्हा एवं अन्य के खिलाफ पुरानी बस्ती पुलिस ने एक और मामला दर्ज किया है। दोनों भाईयों पर अवैध वसूली, एक्सटर्शन समेत कर्जा एक्ट के तहत अब तक कुल 7 अपराध दर्ज किए जा चुके हैं। करीब एक माह से अधिक समय सु फरार है। इन्हें फरार घोषित कर रायपुर पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा है।

By Dheeraj Belwal

Publish Date: Fri, 11 Jul 2025 09:57:07 PM (IST)

Updated Date: Fri, 11 Jul 2025 09:57:07 PM (IST)

तोमर बंधुओं के खिलाफ 7वीं एफआईआर दर्ज।

HighLights

  1. तोमर बंधुओं के खिलाफ सातवीं दर्ज हुई एफआईआर
  2. व्यापारी भोपाल मणि से 2 लाख के बदले वसूले 30 लाख
  3. अब तक मुख्य आरोपितों तक नहीं पहुंच सकी पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। पुरानी बस्ती थाना में सूदखोर हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर और उसके गिरोह के खिलाफ अवैध वसूली व धमकी देने का मामला सामने आया है। व्यापारी भोपाल मणि साहू की शिकायत पर पुलिस ने रोहित तोमर, दिव्यांश, आकाश, योगेश सिन्हा समेत अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है।

दो लाख के बदले वसूले 30 लाख

तोमर बंधुओं ने व्यापारी से 2 लाख के बदले 30 लाख रुपये वसूले गए थे। मुख्य आरोपित वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर को एक महीने के बाद भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। दोनों पर पांच हजार रुपये इनाम घोषित किया गया है, वहीं गिरफ्तारी वारंट भी इनके खिलाफ जारी है। गौरतलब है कि दिव्यांश पहले से न्यायिक रिमांड पर जेल में है। इस गिरोह पर अब तक दो थानों में कुल सात एफआइआर दर्ज हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें- राजनांदगांव में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 20 करोड़ का लेन-देन के मिले दस्तावेज, 6 आरोपी गिरफ्तार

तोमर बंधुओं ने मासिक ब्याज पर उधार लिए थे पैसे

प्रार्थी ने बताया कि उसने व्यवसाय के लिए दिसंबर 2022 में रोहित तोमर से दो लाख रुपये तीन प्रतिशत मासिक ब्याज पर उधार लिए थे। इस दौरान आरोपितों ने कोरे स्टांप पर हस्ताक्षर करवाकर अपने पास रख लिए। बाद में आरोपित लगातार ब्याज के नाम पर वसूली करने लगे।

पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की

आरोप है कि वाट्सएप कॉल पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी जाती थी। आरोपितों कई बार व्यापारी के घर पहुंचकर भी धमकी देते थे। इसके साथ ही व्यापारी ने बताया कि अब तक किस्तों में नकद, फोन-पे व गूगल-पे के जरिए कुल 30,26,200 आरोपितों को दे चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!