Uncategorized

Cabinet Decisions: युवाओं को सशक्त बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में लागू होगी छात्र स्टार्टअप और नवाचार नीति

15 अगस्त विज्ञापन


Cabinet Decisions : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 11 जुलाई को रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ कैबिनेट (Chhattisgarh Cabinet) की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने राज्य के युवाओं को स्टार्टअप और नवाचार के जरिए सशक्त बनाने के लिए छात्र स्टार्टअप और नवाचार नीति (Student Startup and Innovation Policy) लागू करने का एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस नीति का उद्देश्य छात्र केंद्रित नवाचार और इन्क्यूबेशन सिस्टम (Incubation System) बनाना, साथ ही बौद्धिक संपदा जागरुकताबढ़ाना है। जनजातीय क्षेत्रों में नवाचार केंद्र स्थापित करना और कृषि, हरित ऊर्जा (Green Energy), स्वास्थ्य व विनिर्माण जैसे क्षेत्रों पर खास ध्यान देना भी इस नीति के प्रमुख उद्देश्य हैं। इस नीति का लक्ष्य है छत्तीसगढ़ के 100 तकनीकी संस्थानों (Technical Institutes) के 50 हजार छात्रों तक पहुंच बनाना, 500 प्रोटोटाइप्स का समर्थन करना, 500 बौद्धिक संपदा (Intellectual Property) अधिकार फाइल करना और 150 स्टार्टअप्स को इन्क्यूबेट करना। इससे युवाओं को नई सोच और तकनीक विकसित करने में मदद मिलेगी। डिप्टी सीएम अरुण साव ने साय कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णयों की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : ‘मदिरा की मिठाई’ पर सावन से पहले अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!