Uncategorized

Burdwan Accident: पश्चिम बंगाल में भीषण सड़क हादसा, 10 तीर्थयात्रियों की मौत, 35 घायल

15 अगस्त विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के बर्दवान में बिहार जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। यात्री बस एक ट्रक से जा टकराई। इस भीषण हादसे में 10 तीर्थयात्रियों की मौत होने की खबर है। 35 लोग घायल भी हुए हैं। घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस और प्रशासन के लोग राहत और बचाव कार्य चला रहे हैं। खबर लिखे जाने तक हादसे के कारणों का पता नहीं लग सका है।

बस और ट्रक की भिड़ंत… कई घायलों की स्थिति नाजुक

खबर के मुताबिक स्थानीय लोगों और पुलिस-प्रशासन की मदद से घायलों को स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में पहुंचाया गया। कई घायलों की स्थिति गंभीर है। ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस चालक ने संतुलन खो दिया, जिसके कारण वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया।

बिहार के मोतिहारी निवासी थे हादसे के शिकार तीर्थयात्री

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में रहने वाले तीर्थयात्री दक्षिण 24 परगना जिले में गंगासागर तीर्थ यात्रा पर आए थे। यात्रा पूरी करने के बाद घर लौटने के दौरान पूर्वी बर्धमान जिले में फगुईपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर बस दुर्घटना का शिकार हो गई। अधिकारियों के मुताबिक मृतकों में आठ पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें- Bengaluru: विल्सन गार्डन सिलिंडर धमाके में किशोर की मौत, 9 घायल; मौके पर पहुंचे सीएम ने मुआवजे का एलान किया

8 अगस्त को रवाना हुए, पहले झारखंड के देवघर गए फिर गंगासागर की योजना बनी

घायलों के इलाज को लेकर पश्चिम बंगाल के अधिकारियों ने बताया कि छह बच्चों सहित घायलों को बर्दवान मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अधिकारी ने बताया, लग्जरी बस में 45 लोग सवार थे। मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी तीर्थयात्री 8 अगस्त को मोतिहारी से अपनी यात्रा शुरू करने के बाद पहले झारखंड के देवघर गए इसके बाद वे गंगासागर आए थे।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!