Uncategorized

सुकमा में बच्चों ने बड़े पर्दे पर देखी राष्ट्रीय एकता दिवस परेड, अंदरूनी इलाकों में भी हुआ प्रसारण

15 अगस्त विज्ञापन

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को सुकमा जिले में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस दौरान जिला मुख्यालय से लेकर अंदरूनी इलाकों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें एकता दौड़ और राष्ट्रीय परेड का प्रसारण प्रमुख था।

पुलिस और जिला प्रशासन ने गादीरास चौक से एकता दौड़ शुरू की, जो मिनी स्टेडियम में समाप्त हुई। इसमें पुलिस जवानों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, युवाओं और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया।

सभी प्रतिभागियों ने देश की एकता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया।

सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन ने गोगुंडा हिल्स और आसपास के इलाकों में भी एकता दौड़ कराई। इसमें जवानों के साथ ग्रामीणों और स्कूली बच्चों ने भाग लिया।

बच्चों और ग्रामीणों को सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान और राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व की जानकारी दी गई। देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता पर संवाद सत्र के बाद ग्रामीणों और विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई।

राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित परेड का सीधा प्रसारण सारदा सिनेमा में बच्चों और आम लोगों के लिए बड़े पर्दे पर किया गया। थानों और अंदरूनी इलाकों के सीआरपीएफ कैंपों में भी परेड का प्रसारण हुआ, जिससे दूरदराज के बच्चों और ग्रामीणों ने राष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन देखा।

कार्यक्रमों में उपस्थित विद्यार्थियों और ग्रामीणों को जलपान भी दिया गया।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!