Uncategorized

अंडरब्रिज मरम्मत में धीमी गति, लोगों का फूटा गुस्सा: डीआरएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन, जल्द काम पूरा करने की मांग, मिला आश्वासन – Bilaspur (Chhattisgarh) News

15 अगस्त विज्ञापन




बिलासपुर में तारबाहर-सिरगिट्टी अंडरब्रिज की मरम्मत में धीमी गति को लेकर नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने डीआरएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और कार्य में तेजी लाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मरम्मत कार्य में केवल 2-3 मजदूर लगाए गए हैं, जिससे काम में अत्यधिक देरी हो रही है। पार्षद पुष्पेंद्र साहू ने बताया कि अंडरब्रिज की मरम्मत के दौरान उन्हें गिनती के मजदूर ही नजर आए। उन्होंने आशंका जताई कि इस धीमी गति से कार्य पूरा होने में काफी समय लगेगा, जिससे आम जनता की परेशानियां बढ़ेंगी। तारबाहर–सिरगिट्टी अंडरब्रिज 45 दिन के लिए बंद रेलवे प्रशासन ने तारबाहर-सिरगिट्टी अंडरब्रिज को मरम्मत के लिए 2 अप्रैल से 45 दिनों के लिए बंद कर दिया है। इस कारण रेलवे लाइन के पार की बस्तियों में रहने वाले लोगों को आवागमन के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। सुबह के समय नौकरीपेशा लोग, महिलाएं और स्कूली बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। तेज गर्मी के बीच यह समस्या और भी गंभीर हो गई है। आक्रोशित नागरिक आज सुबह करीब 11 बजे अंडरब्रिज के पास एकत्र हुए और फिर डीआरएम कार्यालय पहुंचे। साल में दूसरी बार बंद हुआ अंडरब्रिज नागरिकों का आरोप है कि यह अंडरब्रिज साल भर में दूसरी बार मरम्मत के लिए बंद किया गया है। उनका कहना है कि हर छह महीने में 30 से 45 दिनों के लिए अंडरब्रिज बंद कर दिया जाता है, जिससे हजारों लोगों की दिनचर्या प्रभावित होती है। स्थानीय निवासियों ने इस 45 दिन की बंदी के नियम को बेतुका बताया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि सुबह 6-7 बजे काम पर जाने वाले लोगों को ब्रिज बंद होने के कारण लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, इस अंडरब्रिज से प्रतिदिन लगभग 30 से 40 हजार लोग आवाजाही करते हैं। आसपास के गांवों को मिलाकर यह संख्या 70 हजार तक पहुंच जाती है। इतनी बड़ी आबादी के प्रभावित होने के बावजूद मरम्मत कार्य की गति बेहद धीमी है। डीआरएम ने प्रदर्शनकारियों को जल्द कार्य पूर्ण करने का आश्वासन दिया है। काम की धीमी गति से लंबा समय लग रहा प्रभावित लोगों में संजय श्रीवास्तव, पवन साहू ने बताया कि एक हफ्ता हो गया, लेकिन काम के नाम पर कुछ भी नजर नहीं आ रहा। जो काम एक-दो दिन में हो सकता है, उसे बेवजह लंबा खींचा जा रहा है। यह आम जनता के साथ अन्याय है। काम जल्दी पूरा करें डीआरएम कार्यालय में अधिकारियों से मुलाकात के बाद लोगों को जल्द काम पूरा करने का आश्वासन मिला है। अब देखने वाली बात यह होगी कि यह आश्वासन कितने दिनों में पूरा होता है। जनता की मांग है कि काम तेजी से पूरा किया जाए और बार-बार अंडरब्रिज बंद करने की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!