Uncategorized

पति की गैरमौजूदगी में दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर पड़ोसी ने महिला से बनाए संबंध, गर्भवती होने पर किया ये काम…बिगड़ी तबीयत

15 अगस्त विज्ञापन


CG Crime News: बलरामपुर जिले में महिला से उसके पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। पति तमिलनाडु में काम करता था और इसी दौरान आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाए। गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा खिलाई, जिससे महिला की तबीयत बिगड़ गई। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

By Asim Sen Gupta

Publish Date: Tue, 19 Aug 2025 10:53:40 AM (IST)

Updated Date: Tue, 19 Aug 2025 10:53:40 AM (IST)

Balrampur Rape News: बलरामपुर में महिला से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म।

HighLights

  1. गर्भवती महिला को दी गई गर्भपात की दवा।
  2. पीड़िता की तबीयत बिगड़ी तो खुला राज।
  3. आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बलरामपुर: बलरामपुर जिले में महिला के साथ हुए दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बलरामपुर जिले के एक गांव में महिला के साथ उसके पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म करने का गंभीर मामला उजागर हुआ है। पुलिस के अनुसार पीड़िता का पति तमिलनाडु में काम करता था और कई-कई महीनों बाद ही घर लौटता था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर विश्वास में लिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

गर्भपात कराने की दवा से बिगड़ी तबीयत

लगातार संबंध बनाने के बाद महिला गर्भवती हो गई। जब आरोपी को इसकी जानकारी हुई तो उसने महिला को गर्भपात कराने की दवा दे दी। दवा के सेवन से महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। इस घटना के बाद महिला का पति भी तमिलनाडु से तुरंत घर लौटा। पीड़िता ने अपने पति को पूरी घटना बताई, जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!