Uncategorized

कार्रवाई: वाहन जांच के नाम पर कर रहे थे अवैध वसूली, 1 ASI सहित 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

15 अगस्त विज्ञापन


राजपुर में वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली किए जाने के खिलाफ कार्रवाई की गई है। बलरामपुर-रामानुजगंज पुलिस अधीक्षक ने शिकायत मिलने पर एक्शन लेते हुए 1 एएसआई सहित 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

By Roman Tiwari

Edited By: Roman Tiwari

Publish Date: Sat, 14 Jun 2025 04:31:17 PM (IST)

Updated Date: Sat, 14 Jun 2025 04:31:17 PM (IST)

पुलिसकर्मी सस्पेंड

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजपुर: मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चेकिंग केदौरान अवैध वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों को निलंबन का आदेश मिल गया है। वसूली की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर-रामानुजगंज वैभव बैंकर ने सख्त रुख अपनाते हुए थाना राजपुर में पदस्थ छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में एक सहायक उपनिरीक्षक और दो प्रधान आरक्षक शामिल हैं।

बता दें कि प्रकरण 12 जून का है, जब थाना राजपुर के सामने मेन रोड पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान वहां तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा वाहन चालकों से अवैध वसूली किए जाने की शिकायत पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आई थी।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ पुलिस की भाषा अब होगी आसान, उर्दू-फारसी की जगह हिन्दी के शब्दों का होगा उपयोग

एसपी ने शिकायत की गंभीरता को देखते हुए जांच कराई। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर एसपी वैभव बैंकर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों को निलंबित कर रक्षित केंद्र बलरामपुर में संबद्ध किया है।

इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में सहायक उप निरीक्षक प्रकाश तिर्की, प्रधान आरक्षक कलेश पैकरा, शिवलाल कुजूर, आरक्षक नरेश तिर्की, राकेश टोप्पो और आरक्षक चालक अजय टोप्पो शामिल हैं। सभी थाना राजपुर में पदस्थ थे। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर वैभव बैंकर ने जिले के समस्त पुलिस बल को चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में इस प्रकार की अनैतिक गतिविधियों की शिकायत मिलती है तो दोषियों के विरुद्ध कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!