नौकरी से हटाए गए 2621 बीएडधारी के समायोजन की काउंसलिंग 17 से, शिक्षा विभाग ने जारी की सूची | CG news: Counselling for adjustment of 2621 B.Ed holders removed from job will start from 17th

CG News: 29 जिलों में 2621 रिक्त पद
कुल 2621 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग में सम्मिलित किया गया है। इन अभ्यर्थियों के समायोजन हेतु राज्य के 29 जिलों के स्कूलों में 2621 रिक्त पद निर्धारित किए गए हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए इसे दो पालियों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम पाली में 150 और द्वितीय पाली में 150 अर्थात प्रतिदिन कुल 300 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों की सूची स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक https:// eduportal. cg. nic. in वेबसाइट पर उपलब्ध है।
CG News: बीएडधारी सहायक शिक्षकों का प्रदर्शन, फ्लैश लाइट जलाकर समायोजन की मांग
ग्रामीण क्षेत्रों में मिलेगी नियुक्ति
काउंसलिंग के बाद अभ्यर्थी द्वारा चुने गए विद्यालय के लिए नियुक्ति पत्र जारी करना और दस्तावेजों का सत्यापन का काम जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा 25 जून से 4 जुलाई तक किया जाएगा। बीएड अभ्यर्थियों को आदेश जारी होने के 7 दिवस के भीतर संबंधित शालाओं में कार्यभार ग्रहण करना होगा। नियुक्ति ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में दी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार काउंसलिंग के लिए 29 जिलों के 103 विकासखण्डों की 1520 शालाओं से 2621 रिक्त पद लिए गए हैं। इनमें दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिले को शामिल नहीं किया गया है। अधिसूचित क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सेजेस शामिल होने के कारण सेजेस विद्यालयों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञान-गणित अर्हता पूर्ण करने को 3 वर्ष का समय
हटाये गए बीएड अर्हताधारी सहायक शिक्षकों को सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के राज्य में रिक्त 4422 पदों में समायोजित करने का निर्णय लिया गया है। कलाविज्ञान संकाय से 12वीं उत्तीर्ण सहायक शिक्षकों को निर्धारित अर्हता 12वीं गणित विज्ञानद्ध पूर्ण करने के लिए 3 वर्ष की अनुमति प्रदान की जाएगी। साथ ही इन अभ्यर्थियों को प्रयोगशाला कार्य के संबंध में एससीईआरटी के माध्यम से दो माह का विशेष प्रशिक्षण देने और अन्य पिछड़ा वर्ग के शेष 355 अभ्यर्थियों के लिए सांख्योत्तर पदों का सृजन करने का निर्णय लिया गया।




