Ravichandran Ashwin: शमी-अगरकर विवाद में कूदे अश्विन, चयनकर्ता और खिलाड़ी के बीच स्पष्ट संवाद पर दिया जोर

रविचंद्रन अश्विन
– फोटो : ani
विस्तार
पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने खिलाड़ियों और चयनकर्ताओं के बीच बेहतर स्पष्टता की आवश्यकता पर जोर दिया है। अश्विन का बयान ऐसे समय सामने आया है जब मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए नहीं चुने जाने के बाद विवाद गहराया है। इस अनुभवी स्पिनर ने भारतीय क्रिकेट में अक्सर अप्रत्यक्ष रूप से होने वाले संवाद की आलोचना की और भ्रम और गलतफहमियों को रोकने के लिए सुधार की मांग की।




