‘स्वदेशी उत्पादों वाली रही इस बार की दिवाली’: कैट छत्तीसगढ़ के समन्वयक अवनीत सिंह बोले- वोकल फॉर लोकल पर फोकस

Avneet Singh on CAIT Chhattisgarh: हर वर्ष की तरह इस बार भी कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट-CAIT) छत्तीसगढ़ इकाई ने दीपावली के दूसरे दिन अपने प्रदेश कार्यालय पंडरी बस स्टैंड रायपुर में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया। मीडिया से चर्चा में कैट छत्तीसगढ़ के प्रदेश समन्वयक एवं युवा प्रभारी अवनीत सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रायपुर और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से व्यापारी शामिल हुए। सब ने आपस में मिलकर एक दूसरे से दिवाली की खुशियां बांटी। एक दूसरे को बधाई और शुभकामनायें देकर उमंग और उत्साह के साथ दीपावली मिलन समारोह मनाया।
उन्होंने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म के बाद यह पहली दिवाली थी। व्यापार के लिए यह बेहतर अवसर था। ग्राहकों के लिए भी बहुत राहत का बाजार था। बहुत सारी चीज सस्ती हुई हैं। ऑटोमोबाइल, टेक्सटाइल और सराफा क्षेत्र में बहुत अच्छा मार्केट रहा। इस साल लोगों ने खूब खरीदारी की। जीएसटी रिफॉर्म का सीधा-सीधा लाभ देश के लोगों को मिला है। कुल मिलाकर इस बार अच्छी दीपावली मनी। जीएसटी रिफॉर्म से आम जनता भी लाभान्वित हुई है। यह सर्किल चलते रहता है। इस दीपावली में लोगों ने स्वदेशी उत्पाद को हाथों हाथ लिया। वहीं कैट स्वदेशी उत्पादों को लेकर लगातार अभियान भी चला रहा है। “वोकल फॉर लोकल” पर फोकस रहा। ‘आया त्यौहार, चलो बाजार’ अभियान को हमने जन-जन पहुंचाया। लगातार इस अभियान को चलाते रहे हैं। निश्चित रूप से व्यापारी और आम जनता को इसका लाभ मिला है।
इस दौरान छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष अमर परवानी, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे और कैट छत्तीसगढ़ के पदाधिकारी, सदस्य और व्यापारी आदि मौजूद रहे।




