{“_id”:”6a0f497b7491c3b34808f46c”,”slug”:”ipl-2026-csk-vs-gt-result-chennai-super-kings-vs-gujarat-titans-key-highlights-analysis-points-table-update-2026-05-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”GT vs CSK: प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली तीसरी टीम बनी चेन्नई, गुजरात दूसरे स्थान पर बरकरार; मैच रिपोर्ट”,”category”:{“title”:”Cricket News”,”title_hn”:”क्रिकेट न्यूज़”,”slug”:”cricket-news”}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Thu, 21 May 2026 11:36 PM IST
गुजरात ने चेन्नई को 89 रनों से हरा दिया। बुधवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात ने 229 रन बनाए। जवाब में चेन्नई सिर्फ 140 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। इस हार के साथ चेन्नई की प्लेऑफ की उम्मीदें समाप्त हो गईं।
गुजरात ने चेन्नई को हराया – फोटो : IANS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 89 रनों से हरा दिया। गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 13.4 ओवर में सिर्फ 140 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई। उनके लिए शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली। इस दौरान सिराज, रबाडा और राशिद खान ने तीन-तीन विकेट झटके। इस हार के साथ चेन्नई की प्लेऑफ की उम्मीदें समाप्त हो गई हैं।