अपराध

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में जंगली सूअर का शिकार, ओडिशा के दो शिकारी गिरफ्तार

15 अगस्त विज्ञापन

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व की टीम ने पोटाश बम से जंगली सूअर का शिकार करते ओडिशा के दो शिकारियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों शिकारी ओडिशा के रहने वाले हैं।

टाइगर रिजर्व की टीम को शिकार की सूचना मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। शिकार के लिए जबड़ा तोड़ बम का इस्तेमाल किया गया था।

मौके से तेरह जिंदा बम और हथियार जब्त किए गए हैं। इसके अलावा तलाशी के दौरान कारतूस और विस्फोटक भी बरामद हुए हैं।

विभाग के अनुसार यह अवैध नेटवर्क वन्यजीवों के साथ-साथ गश्ती दल के लिए भी गंभीर खतरा है। इस तरह के बम से पहले भी एक हाथी की मौत हुई थी, जिसने ऐसे ही बम को चबा लिया था।

विभाग ने कहा है कि मामले की अब विस्तृत जांच की जाएगी। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि इस अवैध शिकार नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!