Uncategorized

सक्ती में महिला से अश्लील हरकत: शिकायत के 8 घंटे में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में इलाज के बहाने एक महिला के निजी अंग को छूने का मामला सामने आया है। बाराद्वार थाना क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर ने पेट दर्द और सिरदर्द का इलाज कराने आई महिला के साथ यह अश्लील हरकत की। महिला अपने पति के साथ क्लीनिक पहुंची थी, जहां डॉक्टर ने उसके पति को बाहर इंतजार करने के लिए कहा और फिर इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना बाराद्वार थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव की है। गांव में प्रदीप देवांगन (45) नामक व्यक्ति अपने घर में ही एक क्लीनिक चलाता था। पीड़िता 27 अक्टूबर की सुबह से सिरदर्द से परेशान थी। उसने अपने पति को अपनी परेशानी बताई, जिसके बाद शाम करीब 7 बजे पति उसे इलाज के लिए प्रदीप देवांगन के क्लीनिक लेकर पहुंचा।

महिला ने पुलिस को बताया कि क्लीनिक पहुंचने पर डॉक्टर प्रदीप देवांगन ने उसके पति को पर्दे की आड़ में बाहर बैठने के लिए कहा। इसके बाद डॉक्टर ने महिला को बताया कि उसके सिरदर्द का कारण गैस है। पेट की जांच करने के बहाने उसने महिला को टेबल पर लेटने के लिए कहा।

महिला का आरोप है कि पेट की जांच के दौरान डॉक्टर प्रदीप देवांगन ने गलत नीयत से उसके निजी अंग को छुआ। आरोपी की इस हरकत से महिला परेशान हो गई और उसने तुरंत अपने पति को इस बारे में जानकारी दी। इसके बाद पति-पत्नी ने मिलकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।

पीड़िता ने 28 अक्टूबर को बाराद्वार थाने में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने अपराध क्रमांक 407/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2) और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(v) के तहत मामला दर्ज किया।

शिकायत दर्ज होने के मात्र 8 घंटे के भीतर पुलिस टीम ने आरोपी डॉक्टर प्रदीप देवांगन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!