Uncategorized

रायपुर में सनसनीखेज वारदात: जीजा ने की फायरिंग, दो सालीयों की मौत, जानें वजह

15 अगस्त विज्ञापन


राजधानी रायपुर के मोवा बाजार इलाके में मंगलवार देर रात पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर अपनी ही दो सालीयों पर गोली चला दी, जिससे दोनों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान गीतांजली वर्मा (26) और दुर्गेश्वरी वर्मा (24) के रूप में हुई है। गीतांजली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दुर्गेश्वरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसे इलाज के लिए डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी जितेंद्र वर्मा (32) पेशे से बाउंसर है और उसके पास लाइसेंसी पिस्टल थी। उसका अपनी पत्नी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद पत्नी अपने बच्चे को लेकर बहन के घर चली गई।

बताया जा रहा है कि देर रात आरोपी ससुराल पहुंचा और वहां विवाद करने लगा। इसी दौरान उसकी दोनों सालीयों ने उसे समझाने की कोशिश की और बच्चे के वहां न होने की बात कही। इससे गुस्साए आरोपी ने पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

करीब पांच राउंड गोली चलाई गई, जिसमें एक गोली गीतांजली के सिर पर लगी और दूसरी दुर्गेश्वरी के पेट में जा लगी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

वारदात के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना के समय आरोपी नशे में था। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!