अपराध
रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण, देर रात सकुशल रिहाई

रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय का दिनदहाड़े अपहरण हो गया। यह घटना रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र स्थित डीएम टावर के पास की है।
जानकारी के अनुसार, काले रंग की स्कार्पियो में तीन लोग मौके पर पहुंचे। इन तीनों ने बातचीत के बहाने ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय को नीचे बुलाया और जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए।
अपहरण की सूचना मिलने के बाद कारोबारी की पत्नी ने खमतराई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पत्नी की शिकायत पर खमतराई पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया और तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई शुरू की।
पुलिस की कार्रवाई के बाद देर रात व्यवसायी प्रतीक राय को सकुशल बरामद कर लिया गया।
15 अगस्त विज्ञापन




