Uncategorized

साय कैबिनेट की बैठक आज: बस्तर रोडमैप और निवेश प्रस्ताव का रहेगा एजेंडा, नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे CM – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन




मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज 15 अप्रैल को मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय स्थित महानदी भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष (एम-5/20) में होगी। सरकारी सूत्रों के मुताबिक बैठक में विभिन्न विभागों से आए प्रस्तावों और योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। जरूरत के मुताबिक नई नीतियों और प्रस्तावों को मंजूरी भी दी जा सकती है। बस्तर रोडमैप 2.0: इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और निवेश पर फोकस बैठक में बस्तर क्षेत्र के विकास को लेकर अलग से विस्तृत एजेंडा रखा गया है। “बस्तर रोडमैप 2.0” के तहत सरकार क्षेत्र के लिए नई कार्ययोजना पर चर्चा करेगी, जिसमें मौजूदा योजनाओं की समीक्षा के साथ नए प्रस्ताव भी शामिल हो सकते हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर के तहत बस्तर में सड़क, कनेक्टिविटी और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर रहेगा। खासतौर पर अंदरूनी इलाकों को जिला मुख्यालय और शहरी क्षेत्रों से जोड़ने के लिए नई सड़कों और पुल-पुलियों के प्रस्ताव पर चर्चा संभव है। इसके साथ ही बिजली, पानी और संचार सुविधाओं को बेहतर बनाने से जुड़े प्रोजेक्ट भी एजेंडे में रहेंगे। रोजगार के मोर्चे पर सरकार स्थानीय युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट, छोटे उद्योगों और सरकारी योजनाओं के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की योजना पर विचार कर सकती है। बस्तर के युवाओं को क्षेत्र में ही काम मिले, इसके लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन पर फोकस रहेगा। वहीं औद्योगिक निवेश को बढ़ाने के लिए बस्तर में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर नए इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट लाने की रणनीति पर चर्चा हो सकती है। इसमें माइनिंग, फॉरेस्ट प्रोड्यूस और एग्रो-बेस्ड इंडस्ट्री से जुड़े प्रस्ताव शामिल हो सकते हैं। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए विशेष प्रोत्साहन या अलग पॉलिसी फ्रेमवर्क पर भी विचार किया जा सकता है। कुल मिलाकर, इस रोडमैप के जरिए बस्तर में विकास कार्यों को जमीन पर तेजी से लागू करने और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने की दिशा में फैसले लिए जा सकते हैं। निवेश और औद्योगिक प्रस्तावों पर फैसला संभव कैबिनेट बैठक में औद्योगिक विकास और निवेश से जुड़े कई अहम प्रस्ताव रखे जाने की संभावना है। राज्य में निवेश का माहौल मजबूत करने के लिए सरकार नई औद्योगिक नीतियों, सेक्टर-विशेष प्रोत्साहन योजनाओं और प्रक्रियाओं को सरल बनाने जैसे मुद्दों पर निर्णय ले सकती है। सूत्रों के मुताबिक, निवेशकों को आकर्षित करने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को और प्रभावी बनाने, जमीन आवंटन प्रक्रिया को आसान करने और उद्योग स्थापित करने में लगने वाले समय को कम करने जैसे प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही मैन्युफैक्चरिंग, एग्री-बेस्ड और माइनिंग सेक्टर में नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी देने पर भी विचार संभव है। बैठक में विभिन्न विभागों की चल रही योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी। इन रिपोर्ट्स के आधार पर योजनाओं की जमीनी स्थिति की समीक्षा की जाएगी और जहां जरूरत होगी वहां सुधार के निर्देश दिए जा सकते हैं, ताकि योजनाओं का क्रियान्वयन तय समय-सीमा में हो सके। कैबिनेट के बाद ये रहेगा सीएम का शेड्यूल कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
दोपहर 1:30 बजे वे 515 पैक्स (नवीन सोसायटी) का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब 3:15 बजे रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित “नारी शक्ति वंदन” कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!