Uncategorized

एक ही बाइक पर सवार थे पांच लोग, तीन की मौत, दो की हालत गंभीर, हेलमेट नहीं था, राजनांदगांव की घटना

15 अगस्त विज्ञापन


ग्राम जराही निवासी मृतक दोनों बालक व घायल बालक मंडई देखने थनौद आए थे। शुक्रवार को थनौद में मंडई मेला था। मंडई मेला के बाद सूरज यादव अपने दोनों भांजा औ …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 07 Feb 2026 10:04:27 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Feb 2026 10:10:33 PM (IST)

राजनांदगांव में हुआ सड़क हादसा।

HighLights

  1. मोड़ में मालवाहक से जा भिड़ी बेकाबू बाइक।
  2. मंडई देखकर लौट रहे मामा-भांजा की मौत।
  3. दुर्घटना में तीन की मौके पर ही मौत हो गई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, राजनांदगांव। ग्राम फुलझर बोल बम धनांश इंजीनियरिंग स्टील कंपनी के सामने शनिवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। इसमें मामा और दो भांजा शामिल हैं। वहीं दो लोग गंभीर रूप से आए हैं। घटना शनिवार अपराह्न चार बजे की है।

मृतक थनौद निवासी 24 वर्षीय सूरज यादव अपने आठ साल और छह साल के भांजे और दो अन्य बालक 11 वर्षीय राहुल यादव और आठ वर्षीय ईशान यादव को बैठाकर थनौद से मंडई देखकर ग्राम जराही लौट रहे थे।

फुलझर बोल बम धनांश इंजीनियरिंग स्टील कंपनी के सामने मोड़ पर मालवाहक चालक ने वाहन को मोड़ा। पीछे से बाइक सवार पांच लोगों सीधे मालवाहक से जाकर भिड़ गए। दुर्घटना में सूरज और उसके दो भांजों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठक दो अन्य बालकों को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे उपचार के लिए दुर्ग के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोड़ में बाइक को नहीं कर पाया नियंत्रित

ग्राम जराही निवासी मृतक दोनों बालक व घायल बालक मंडई देखने थनौद आए थे। शुक्रवार को थनौद में मंडई मेला था। मंडई मेला के बाद सूरज यादव अपने दोनों भांजा और अन्य बालकों को छोड़ने के लिए जराही जा रहा था। सभी एक ही बाइक में सवार थे। बाइक की गति अधिक थी मोड़ में सूरज यादव बाइक की गति को नियंत्रित नहीं कर पाया और सीधे मालवाहक से जाकर टकरा गया। दुर्घटना में तीन की मौके पर ही मौत हो गई।

मंडई की खुशी मातम में बदली

सड़क दुर्घटना में मामा और दो सगे भांजों की मौत के बाद परिवारों में मातम पसर गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उठाकर पीएम के लिए भेजा। वहीं घायलों को अस्पताल भेजा। घटना की जानकारी स्वजनों को दी गई। सड़क दुर्घटना में मामा और दो भांजे की मौत की खबर सुन परिवार के सदस्यों की आंखों में आंसूओं की सैलाब छलक पड़ी। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। चुपके से मालवाहक चालक भी फरार हो गया। लेकिन कुछ देर बाद पुलिस मालवाहक चालक को भी पकड़ लिया।

नियमों की अनदेखी पड़ी भारी

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में पुलिस जगह-जगह जागरुकता अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया था। यहीं नहीं एक ही बाइक में दो से अधिक लोगों को नहीं बैठाने की समझाईश दी गई थी। लेकिन बाइक चालक सूरज यादव एक साथ चार लोगों को बैठाकर ले जा रहा था। यहीं नहीं सिर पर हेलमेट भी नहीं लगाया था।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!