छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

राज्योत्सव में राजस्व विभाग की डिजिटल सेवाओं ने खींचा लोगों का ध्यान

15 अगस्त विज्ञापन

 

ऑटो म्यूटेशन, जियो रेफरेंसिंग और ऑनलाइन राजस्व सुविधाओं की जानकारी लेकर ग्रामीणों ने जताई खुशी

राजस्व सेवाओं में सुधार से ग्रामीणों को मिल रही राहत, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा का जताया आभार

रायपुर, 2 नवंबर 2026/छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर नवा रायपुर में आयोजित प्रदर्शनी में राजस्व विभाग का स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिक राजस्व विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही डिजिटल एवं ऑनलाइन सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। प्रदर्शनी में जियो रेफरेंसिंग, ऑटो म्यूटेशन, ऑनलाइन नामांतरण, बंटवारा और राजस्व अभिलेखों के डिजिटलीकरण जैसी सुविधाओं को प्रदर्शित किया गया है। इन सुविधाओं के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि राजस्व विभाग की ऑनलाइन सेवाओं से अब सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने की परेशानी कम हो रही है। इससे समय और धन दोनों की बचत के साथ आम नागरिकों को राहत मिल रही है।

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्रामीणों ने कहाकृऑनलाइन सुविधाओं से आसान हो रहे राजस्व संबंधी कार्य

राज्योत्सव में पहुंचे बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा विकासखंड अंतर्गत ग्राम सकलोर निवासी श्री दिलीप वर्मा और श्री वेदराम वर्मा सहित अन्य ग्रामीणों ने राजस्व विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने ऑनलाइन सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि पहले छोटे-छोटे राजस्व संबंधी कार्यों के लिए तहसील और अन्य कार्यालयों के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। इससे समय और धन दोनों खर्च होते थे। अब ऑनलाइन सुविधाओं के विस्तार से प्रक्रियाएं आसान हो रही हैं और लोगों को घर बैठे राजस्व संबंधी जानकारी प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। ग्रामीणों ने इन जनहितकारी सुधारों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।

इसी जिले के ग्राम पठारीडीह से आए श्री महेंद्र साहू, श्री राजाराम, श्री अश्वनी और श्री तिलक सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि जाति एवं मूल निवास प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा अधिक सुविधाजनक हुई है। अविवादित नामांतरण और बंटवारा जैसे कार्यों में लगने वाले समय में कमी आने से किसानों और आम नागरिकों को राहत मिल रही है। राजस्व अभिलेखों के ऑनलाइन उपलब्ध होने से जरूरत पड़ने पर कहीं से भी रिकॉर्ड प्राप्त करना आसान हो रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही इन सुविधाओं से आम लोगों की परेशानियां कम हो रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और राजस्व मंत्री को धन्यवाद देते हुए इन प्रयासों को ग्रामीणों के लिए उपयोगी बताया।

रायपुर और जांजगीर के ग्रामीणों ने भी सराही डिजिटल राजस्व व्यवस्था

रायपुर जिले के ग्राम बुड़गहन से पहुंचे श्री मनोज, श्री सालिक और श्री जितेंद्र ने राजस्व विभाग में किए जा रहे सुधारों को जनहितकारी बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल व्यवस्था से राजस्व संबंधी कार्यों में पारदर्शिता बढ़ रही है और आम नागरिकों को सुविधाएं मिल रही हैं। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों और जरूरतमंद परिवारों के लिए ऑनलाइन सेवाएं उपयोगी साबित हो रही हैं। उन्होंने इन सुविधाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा के प्रति आभार जताया।

इसी तरह जांजगीर जिले से आए श्री जीवन लाल, श्री ओंकार और श्री ललित सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रदर्शनी में उपलब्ध कराई गई जानकारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग द्वारा अपनाई जा रही आधुनिक तकनीक से जमीन संबंधी अभिलेखों की जानकारी प्राप्त करना सरल हो रहा है। इससे आम लोगों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना कम करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने राजस्व सेवाओं को सरल और सुलभ बनाने के प्रयासों के लिए राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!