Gamesछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

रायपुर में 10 मई को होने वाले IPL मैच के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू हो गई

15 अगस्त विज्ञापन

रायपुर में 10 मई को होने वाले IPL मैच के लिए ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू हो गई है। दर्शक https://shop.royalchallengers.com/ticket वेबसाइट पर जाकर अपनी सीट बुक कर सकते हैं।

इस दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जाएगा। इस मैच की सबसे सस्ती टिकट 2500 रुपए की थी, लेकिन यह टिकटें 3 मई को विंडो ओपन होते ही कुछ ही मिनटों में बिक गई।

मैच की सभी टिकटें इस बार ऑनलाइन ही बिक रही हैं। वहीं, स्कूल शिक्षा विभाग ने 10th, 12th के मेरिट में आए स्टूडेंट्स को फ्री में मैच दिखाने की व्यवस्था की है।

12 मई के मैच के लिए टिकट बुकिंग आज से

फिलहाल 3300 रुपए से 8000 रुपए तक टिकट विंडो ओपन है। वहीं 12 मई को होने वाले मैच के लिए टिकट बिक्री 4 मई यानि आज से शुरू होगी। यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा।

जानकारी के अनुसार, RCB की टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और यहां करीब 6 दिन तक रहेगी। इस दौरान टीम मैदान पर प्रैक्टिस भी करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम भी 8 मई के बाद रायपुर पहुंच सकती है।

QR कोड के जरिए मैदान के अंदर मिलेगी एंट्री

मैच के लिए डिजिटल M-टिकट जारी किए जाएंगे। इन टिकटों को फिजिकल टिकट में रिडीम करने की जरूरत नहीं होगी। दर्शकों को एंट्री के लिए QR कोड मैच वाले दिन गेट खुलने से कुछ समय पहले ही दिखाई देगा।

इससे पहले QR कोड एक्सेस नहीं किया जा सकेगा। आयोजकों का कहना है कि यह व्यवस्था सुरक्षा और फर्जी एंट्री रोकने के लिए लागू की गई है।

गेट खुलने का समय और एंट्री सिस्टम

स्टेडियम के गेट दोपहर 3:30 बजे खुलेंगे। दर्शकों को अपने टिकट में दिए गए गेट नंबर के अनुसार ही प्रवेश करना होगा। ये सारी जानकारी आपको अपने खरीदी हुई टिकट में भी देखने काे मिलेगा। दोबारा एंट्री (Re-entry) की अनुमति नहीं होगी।

वहीं 2 साल से अधिक उम्र के बच्चों के लिए अलग टिकट जरूरी होगा। एक नंबर से केवल चार टिकट की मिलेंगे। दर्शकों को सलाह दी गई है कि वे मैच के दिन समय से पहले पहुंचे और QR कोड एक्टिव होने के बाद ही एंट्री के लिए तैयार रहें।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!