Uncategorized

रायपुर के होटल में लगी आग…VIDEO: रॉयल कैसल के स्टोर रूम में भड़की लपटें, फर्स्ट फ्लोर तक पहुंची; फायर ब्रिगेड की टीम ने 2 घंटे में बुझाया – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन




राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित होटल रॉयल कैसल में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब होटल के स्टोर रूम से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और काला धुआं पूरी बिल्डिंग में फैल गया। गनीमत रही कि समय रहते रेस्क्यू शुरू कर दिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आगजनी का कारण पुलिस द्वारा शार्टसर्किट बताया जा रहा है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला डीएसपी ग्रामीण वीरेंद्र चतुर्वेदी ने बताया, कि गुरुवार की शाम चार बजे आग होटल के ग्राउंड फ्लोर पर बने स्टोर रूम में लगी थी। स्टोर में रखे ज्वलनशील और सूखे सामान के कारण आग तेजी से फैली और पहली मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। होटल के अंदर धुआं भरते ही चीख-पुकार मच गई। होटल स्टाफ और स्थानीय लोगों की मुस्तैदी से अंदर मौजूद सभी मेहमानों और कर्मचारियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल की 2 गाड़ियों ने पाया काबू हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। विधानसभा थाना पुलिस की टीम ने सुरक्षा के लिहाज से होटल के आसपास के इलाके को खाली करा दिया था। शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि, होटल के स्टोर रूम में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। पुलिस और फायर एक्सपर्ट्स आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। प्राथमिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। आगजनी मामले में होटल प्रबंधन ने अब तक शिकायत पुलिस को नहीं दी है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!