Uncategorized

रायगढ़ में अधिकतम तापमान 44 डिग्री के पार पहुंचा: रात तक चल रहे गर्म हवा के थपेड़े, दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल – Raigarh News

15 अगस्त विज्ञापन




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में अब झुलसा देने वाली गर्मी पड़ने लगी है। सुबह से दोपहर तक तेज तपती धूप और रात में चल रही गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे पंखे और कूलर भी बेअसर साबित हो रहे हैं। मंगलवार शाम अचानक मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई, लेकिन इससे लोगों को ज्यादा राहत नहीं मिल सकी। कुछ ही देर बाद फिर से उमस और गर्मी का अहसास होने लगा। वहीं बुधवार सुबह से आसमान साफ रहा और तेज धूप लोगों को चुभने लगी। दोपहर होते-होते गर्मी इतनी बढ़ गई कि लोगों को झुलसा देने वाली तपिश महसूस होने लगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के कारण दोपहर में लोग घरों से बाहर निकलने से बचते नजर आए। हालांकि जरूरी कामों के लिए बाहर निकलने वाले लोग भी चेहरे और कानों को कपड़े से ढंककर ही निकले। शाम ढलने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। रात में चल रही गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग लगातार परेशान हैं। तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक तापमान में किसी तरह की गिरावट की संभावना नहीं है। वहीं सोमवार को फिर से तापमान में करीब 1 डिग्री की बढ़ोतरी होने की आशंका जताई गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ने की संभावना है। अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक तेज गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन और मौसम जनित बीमारियों से प्रभावित होकर हर दिन 12 से 15 मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टर मरीजों का इलाज करने के साथ ही उन्हें गर्मी से बचाव की सलाह भी दे रहे हैं। वहीं निजी अस्पतालों में भी गर्मी के कारण उल्टी-दस्त और अन्य मौसमी बीमारियों के मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!