छत्तीसगढ़

नवातरिया योजना से ग्रामीण विकास और जल संरक्षण को मिलेगी नई दिशा

15 अगस्त विज्ञापन

माननीय मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai जी की दूरदर्शी एवं जनहितैषी “नवातरिया योजना” के अंतर्गत नारायणपुर क्षेत्र के ग्राम दराखरिका स्थित पवित्र बोड़ालाता सतीधाम में लगभग ₹9 लाख की लागत से बनने वाले नवीन तालाब का भूमि पूजन कार्यक्रम आज भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। 💐
यह नवीन तालाब क्षेत्र में जल संवर्धन, जल संरक्षण एवं जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
इस योजना से ग्रामीणों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी तथा कृषि एवं ग्रामीण जीवन को नई मजबूती प्राप्त होगी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनीता सिंह जी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री बालेश्वर यादव जी, जनपद पंचायत सदस्य श्री संजय बंग जी, भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री श्री शंकर यादव जी, महामंत्री श्री शिव शंकर सिंह जी, ग्राम पंचायत दराखरिका के सरपंच श्री संतोष भुईया जी, उपसरपंच श्रीमती संतोषी यादव जी, श्री सतकुमार यादव जी सहित क्षेत्र के समस्त सम्मानित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ✨
इस पुनीत अवसर पर कार्यक्रम में आमंत्रित होकर भूमि पूजन में सहभागी बनने का अवसर प्राप्त हुआ, जिससे मन अत्यंत प्रसन्न एवं गौरवान्वित है।
भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान एवं अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुँचाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। 🌿
✨ “जल संरक्षण ही समृद्ध गांव और सशक्त भविष्य की पहचान है।” ✨
— उमेश यादव
अध्यक्ष
भाजपा ग्रामीण मंडल कुनकुरी 🌷
#नवातरिया_योजना #विष्णुदेवसाय #जलसंवर्धन #ग्रामीणविकास #भाजपा #कुनकुरी #नारायणपुर #छत्तीसगढ़

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!