Uncategorized

Raipur: तोमर ब्रदर्स के फरार गुर्गों का आतंक, महिला यूट्यूबर को बम से उड़ाने की दी धमकी

15 अगस्त विज्ञापन


सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग, वसूली, हत्या की कोशिश जैसे संगीन अपराधों में शामिल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर शहर से फरार हैं। दोनों की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। दूसरी ओर उसके गुर्गों का आतंक कम नहीं हुआ है।

By Dheeraj Belwal

Edited By: Dheeraj Belwal

Publish Date: Tue, 17 Jun 2025 10:57:11 PM (IST)

Updated Date: Tue, 17 Jun 2025 10:57:11 PM (IST)

तोमर ब्रदर्स के गुर्गों का बेखौफ गुंडागर्दी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: हिस्ट्रीशीटर तोमर ब्रदर्स की गिरफ्तारी न होने से शहर में उनके गुर्गों का हौसला बुलंद है। ताजा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक महिला यूट्यूबर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। पीड़ित महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला यूट्यूबर ने खबर की थी प्रसारित

दरअसल, महिला यूट्यूबर ने अपने चैनल पर हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र सिंह तोमर और रोहित सिंह तोमर के आपराधिक कृत्यों और उनसे अर्जित संपत्ति को लेकर एक खबर प्रसारित की थी। इसके बाद से ही उन्हें इंस्टाग्राम पर लगातार धमकियां मिल रही हैं। धमकी देने वाले उन्हें बम से उड़ाने की बात कह रहे हैं, जिससे पीड़िता दहशत में है।

ये भी पढ़ें- हॉस्पिटल में डायरेक्टर का पद देने के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी हैदराबाद से गिरफ्तार

फरार चल रहे तोमर ब्रदर्स

गौरतलब है कि हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र और रोहित तोमर सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग और वसूली जैसे कई गंभीर अपराधों में वांछित हैं और फिलहाल फरार हैं। पीड़ितों का आरोप है कि राजनीतिक और प्रशासनिक संरक्षण के चलते ही इन पर कार्रवाई नहीं हो पाती और ये जमानत पर छूटने के बाद भी गवाहों को धमकाते रहते हैं।

इस काम में कुछ नेता और पुलिसकर्मी भी उनकी मदद करते हैं, जिसके कारण दर्जन भर से अधिक मामले दर्ज होने के बावजूद अब तक दोनों भाइयों को किसी भी मामले में सजा नहीं मिल पाई है। इसी संरक्षण के चलते उनके गुर्गों की गुंडागर्दी भी थमने का नाम नहीं ले रही है, जिससे शहर में भय का माहौल बना हुआ है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!