छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

दुर्ग पुलिस ने एक दिन पहले ही 1 करोड़ रुपए की चोरी के मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था

15 अगस्त विज्ञापन

दुर्ग पुलिस ने एक दिन पहले ही 1 करोड़ रुपए की चोरी के मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसके अगले ही दिन जिले में चोरों ने एक के बाद एक वारदात को अंजाम दिया। 1 नवंबर को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी और झपटमारी के 7 मामले सामने आए।

खुर्सीपार में दो महिलाओं को निशाना बनाकर बाइक सवार बदमाश उनके पर्स छीनकर फरार हो गए। वहीं, सुपेला क्षेत्र में सूने मकान का ताला तोड़कर जेवर चोरी कर लिए गए। इसके अलावा तीन अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी हुई। उतई क्षेत्र में क्रेशर खदान में लगे पंप का तांबे का तार भी चोर ले गए।

खुर्सीपार थाना क्षेत्र में हुई झपटमारी की दोनों घटनाओं में एक ही आरोपियों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। दोनों घटनाओं में बाइक सवार बदमाशों ने चेहरे ढक रखे थे। उनकी बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी।

पहली घटना 1 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे की है। सेक्टर-5 भिलाई निवासी 42 वर्षीय प्रतिभा मुखर्जी अपनी ईवी स्कूटी से ड्यूटी पर रायपुर जा रही थीं। खुर्सीपार चौक के पास तुलसी ट्रेडर्स के सामने पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने उनकी स्कूटी के आगे लटका पर्स झपट लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गया।

पर्स में दो मोबाइल, सोने की तीन चूड़ियां, चांदी की बिछिया, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड और 10 हजार रुपए थे। महिला ने चोरी हुए सामान की कुल कीमत करीब 60 हजार रुपए बताई है।

दूसरी घटना 30 अक्टूबर की दोपहर करीब 12:40 बजे डबरापारा खुर्सीपार ब्रिज पर हुई। ग्राम नंदौरी निवासी 30 वर्षीय विंध्या वर्मा स्कूटी से जिला अस्पताल दुर्ग जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने उनकी स्कूटी के पायदान पर लटका पर्स झपट लिया। इसके बाद वह यू-टर्न लेकर भिलाई-3 की तरफ भाग गया।

पर्स में 5 हजार रुपए, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, स्कूटी की आरसी और मां के इलाज से जुड़े जरूरी कागजात रखे थे।

सुपेला थाना क्षेत्र में एक ही दिन चोरी के तीन मामले दर्ज

सुपेला थाना क्षेत्र में भी एक ही दिन में चोरी के तीन मामले दर्ज किए गए। स्मृति नगर चौकी इलाके में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। परिवार 29 अक्टूबर की सुबह घर में ताला लगाकर रिश्तेदार के कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम केसला गया था।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!