Uncategorized

रायपुर में सोनू सूद क्लब के एक साल पूरे: प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, ज़रूरतमंद बच्चों के लिए ‘शिक्षा सारथी’ अभियान का शुभारंभ – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन


सोनू सूद चैरिटी क्लब के सेवा कार्यों के एक साल पूरे होने पर मंगलवार को क्लब के एक प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष एडवोकेट रूपल विजय पांडेय के साथ डॉ. मोनिका अग्रवाल, अमित अग्र

.

इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कल्ब द्वारा ज़रूरतमंद बच्चों के लिए शुरू होने जा रहे “शिक्षा सारथी” अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत बच्चों को पढ़ाई के लिए बुनियादी संसाधनों जैसे कॉपियां, स्टेशनरी, पेन आदि का वितरण किया जाएगा। नए शिक्षा सत्र के शुरू होने के साथ ही चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।

“प्रोजेक्ट उन्नति” की सराहना

राज्यपाल ने क्लब की महत्वाकांक्षी परियोजना “प्रोजेक्ट उन्नति वन विलेज ए टाइम” की विशेष प्रशंसा की। इस योजना के अंतर्गत क्लब एक गांव को गोद लेकर वहां शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, रोजगार और विकास के क्षेत्रों में दीर्घकालिक परिवर्तन लाएगा।

क्लब की दृष्टि और कार्य

क्लब की अध्यक्ष एडवोकेट रूपल विजय पांडेय के अनुसार, उनका लक्ष्य मात्र सहायता नहीं, बल्कि समाज में व्यापक बदलाव लाना है। क्लब की 25 सदस्यीय टीम, बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और सोनू सूद फाउंडेशन की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमिता साल्वे के मार्गदर्शन में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का संचालन कर रही है।

जिनमें शामिल हैं:

  • मील ड्राइव
  • मिशन ग्रीन भारत
  • कंबल “सुकून का” अभियान
  • मेडिकल एड कार्यक्रम



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!