Uncategorized

IND vs SA ODI: रायपुर पहुंची टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका, आज स्टेडियम में होगी नेट प्रैक्टिस

15 अगस्त विज्ञापन


दूसरे वनडे से पहले टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें सोमवार शाम रायपुर आ गईं। दोनों टीमें मंगलवार को शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस करेगी। क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास बात यह है कि रोहित शर्मा, विराट कोहली सहित कई स्टार खिलाड़ी शाम को मैदान में प्रैक्टिस करते दिखाई देंगे।

दक्षिण अफ्रीका का प्रैक्टिस सत्र दोपहर 1:30 बजे से तय है, जबकि भारतीय टीम शाम 5:30 बजे नेट्स पर उतरेगी। स्टेडियम परिसर में अभ्यास के दौरान आम दर्शकों को प्रवेश नहीं मिलेगा। केवल बीसीसीआई की मान्यता प्राप्त कार्डधारक ही अभ्यास सत्र देख सकेंगे। दोनों टीमों की नेट प्रैक्टिस के लिए 30 स्थानीय खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जो बड़े बल्लेबाजों को गेंदबाजी कराएंगे।

दर्शकों के लिए टिकट प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जिन्होंने ऑनलाइन टिकट बुक किए हैं, वे अपने फिजिकल टिकट बूढ़ातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम से 2 दिसंबर की शाम तक प्राप्त कर सकते हैं।

प्रसारण तकनीक में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बीसीसीआई की ब्रॉडकास्ट टीम ने स्टेडियम में पहली बार स्पाइडर कैम की स्थापना शुरू कर दी है। इसके अलावा करीब 40 अतिरिक्त 4K कैमरों की व्यवस्था की जा रही है, ताकि मैच का कवरेज और भी बेहतर गुणवत्ता में दर्शकों तक पहुंच सके।

दूसरे वनडे को लेकर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक में की गई। रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा और डीआईजी गिरिजाशंकर जायसवाल ने बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें एसएसपी, एएसपी और डीएसपी स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्टेडियम, टीम होटल और खिलाड़ियों के आवागमन मार्ग की सुरक्षा योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।

बीसीसीआई को स्टेडियम सौंपे जाने के बाद यह पहला अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच होगा। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। मैच के दिन करीब दो हजार पुलिसकर्मी, ट्रैफिक विभाग और विशेष सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। होटल से स्टेडियम तक पूरे मार्ग पर सुरक्षा जवानों की मौजूदगी रहेगी। यातायात नियंत्रण, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन को लेकर भी विस्तृत योजना बनाई जा रही है, ताकि मैच के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!