{“_id”:”6a31496119254aa9cb079653″,”slug”:”enraged-over-broken-marriage-alliance-man-barged-into-house-in-khoda-and-shot-woman-2026-06-16″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”खोड़ा में खूनी खेल: शादी टूटी तो बौखलाया युवक, घर में घुसकर मंगेतर को मारी गोली; छोटी बहन को भी नहीं बख्शा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
युवती की शादी आरोपी युवक से तय हुई थी। यह शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले तय की गई थी। कुछ दिन पहले ही दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इस विवाद के चलते उनकी शादी टूट गई थी। इसी बात से आक्रोशित होकर युवक ने युवती को गोली मारी।
शादी टूटने पर जॉनी ने घर में घुसकर मारी गोली – फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद के खोड़ा थानाक्षेत्र के वाल्मीकि चौक स्थित आदर्श नगर की रहने वाली खुशी और उनकी बहन निधि को घर में घुसकर एक युवक ने गोली मार दी। आरोपी गाजियाबाद के पुराना बस अड्डा निवासी जॉनी है। आरोप है कि खुशी से शादी टूटने के बाद जॉनी ने 16 जून की शाम करीब 4.30 बजे घर में घुसकर खुशी और निधि पर चार राउंड फायरिंग की। खुशी की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं निधि का इलाज पूर्वी दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।