Uncategorized

Huge Python Rescue: 25 अंडों के साथ नजर आया 12 फीट लंबा अजगर, देखकर लोगों के उड़े होश

15 अगस्त विज्ञापन


Ambikapur News: अम्बिकापुर के ग्राम सरगवा में एक फार्म हाउस में जो दिखा, उसको देख लोगों के होश उड़ गए। यहां 12 फीट की मादा अजगर दिखी, जिसने डेढ़ महीने से 25 अंडे दे रखे थे। इस बात की जानकारी मिलने पर वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और उसका रेस्क्यू ऑपरेशन किया।

By Mohan Kumar

Edited By: Mohan Kumar

Publish Date: Wed, 18 Jun 2025 10:03:47 AM (IST)

Updated Date: Wed, 18 Jun 2025 10:05:29 AM (IST)

मादा अजगर ने डेढ़ महीने से दे रखे थे 25 अंडे

HighLights

  1. सरगवा के एक फार्म हाउस में दिखा 12 फीट लंबा अजगर
  2. सांप को देखकर लोगों के उड़ गए होश
  3. मादा अजगर ने डेढ़ महीने से दे रखे थे 25 अंडे

नईदुनिया प्रतिनिधि,अंबिकापुर: रेस्क्यू ऑपरेशन सर्प मित्र सत्यम द्विवेदी और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा पूरी सावधानी और सूझबूझ के साथ संपन्न किया गया। अजगर और अंडों को अंबिकापुर के संजय पार्क के प्राकृतिक परिवेश में सुरक्षित रखवा दिया गया है। एक महीने बाद अंडों से अजगर सांप के बच्चे निकलने का अनुमान है।

पिछले कई दिनों से देखा जा रहा था अजगर

अजगर कई दिनों से फार्म हाउस के भूसा कक्ष और उससे लगे क्षेत्र में देखा जा रहा था। इस बात की जानकारी मिलने पर सर्प मित्र सत्यम द्विवेदी के साथ वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। सत्यम ने देखा कि मादा अजगर सांप कुंडली मार कर एक ही स्थान पर बैठा है और उसके नजदीक ही भूसा वाले स्थल पर 25 अंडे हैं। अजगर अपने 25 अंडों की सुरक्षा में अत्यंत सतर्क अवस्था में था, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन जोखिम भरा हो गया था।

यह भी पढ़ें: Raipur: साढ़े तीन लाख राशन कार्ड धारकों को लगने वाला है झटका, इस शर्त पर ही मिलेगा अनाज

संजय पार्क में ट्रांसफर हुआ अजगर

टीम ने पूरी समझदारी, अनुभव और संयम के साथ अजगर और उसके अंडों को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर लिया। इसके बाद अजगर और उसके अंडों को अंबिकापुर स्थित संजय पार्क में स्थानांतरित किया गया, जहां उन्हें वन विभाग की सतत निगरानी में रखा गया है।

वन विभाग ने अजगर और उसके अंडों के लिए पार्क में प्राकृतिक और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया है, ताकि वे सुरक्षित रूप से विकसित हो सकें। सर्पमित्र सत्यम द्विवेदी ने बताया कि लगभग 12 फीट का यह मादा अजगर 10 साल की है। नगर से लगे सरगवां स्थित स्वर्गीय कार्तिकेय जायसवाल के डेयरी फार्म के भूसा गोदाम में काफी दिनों से था।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र से पहले हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार, 14 जुलाई से हो रहा शुरू



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!