Uncategorized

IMD का बड़ा अपडेट! 48 घंटे बाद होगी ताबड़तोड़ बारिश, अंधड़ के साथ वज्रपात की संभावना | Monsoon Update 2025: Possibility of heavy rain with thunderstorms in 48 hours

15 अगस्त विज्ञापन


Monsoon Update 2025: कोई विशेष परिर्वतन होने की संभावना नहीं

नौतपा में हल्की वर्षा होने के बाद गर्मी से कुछ राहत मिल गई थी, लेकिन उसके बाद अचानक मौसम साफ होते ही उमस बढ़ गया, जिससे अब दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रखा है। (Weather update Update) इससे अब जहां शहरवासी बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं तो वहीं किसान भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि अब बारिश शुरू होते ही खरीफ फसल की खेती शुरू की जाएगी।

हालांकि अभी तक जो हल्की वर्षा हुई है उससे खेतों की जोताई भी नहीं हो पा रही है। ऐसे में अब बारिश की निंतात जरूरत महसूस की जा रही है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ 58 डिग्री पूर्व और 27 डिग्री उत्तर में स्थित है।

यह भी पढ़ें

मौसम विभाग का बड़ा अपडेट! चक्रवाती सिस्टम सक्रिय, प्रदेश के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश!

साथ ही एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी-दक्षिण गंगेटिक पश्चिम बंगाल-तटीय उड़ीसा के ऊपर 1.5 किमी से 5.8 किमी ऊचांई तक बना हुआ है। (Weather update Update)जिससे 10 जून को एक दो स्थानों पर हल्की वर्ष अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। साथ ही अंधड़ के साथ वज्रपात भी हो सकता है, लेकिन इससे अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिर्वतन होने की संभावना नहीं है।

दो दिन बाद हो सकती है अच्छी बारिश

Monsoon Update 2025: इस बार नौतपा के पहले मौसम बना था, इससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि इस साल समय से पहले मानूसन पहुंच जाएगा। अरब सागर से उठने वाली मानसूनी हवाएं कमजोर होने के कारण विलंब हो गया। अब फिर से हवा में बदलाव होने की संभावना व्यक्त की जा रही है, जिससे 12 जून से वर्षा का क्षेत्र बढ़ने की संभावना व्यक्त की जा रही है। साथ ही 15 जून के आसपास प्रदेश सहित जिला में व्यापक वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में गर्मी व उमस से राहत मिल सकती है।

सेहत पर पड़ रहा असर

गर्मी व उसम के चलते अब लोगों के सेहत पर भी असर दिखने लगा है, इससे अब अस्पतालों में बुखार के साथ उल्टी-दस्त के भी मरीज आने लगे हैं। जिसको देखते हुए अब डाक्टर उपचार के साथ मौसम की मार से बचने की भी सलाह दे रहे हैं। (Weather update Update) वहीं बताया जा रहा है कि गर्मी व उमस के चलते शरीर में पानी की कमी हो जा रही है, जिसके चलते बुखार व उल्टी-दस्त जैसी शिकायत आ रही है। इससे अब मरीजों को समझाईश दी जा रही है कि धूप से बचे और धूप से आने के बाद तत्काल ठंडा पानी का सेवन न करें।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!