Uncategorized
Flight News: तूफान ने रोका दिल्ली की फ्लाइट का रास्ता, यात्रियों के परिजनों ने जमकर किया हंगामा | Flight News: Storm blocked the way of Delhi flight

एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, एयर इंडिया की 7.50 को आने वाली फ्लाइट रात को 1 बजे और इंडिगो एयरलाइन की रात 9 बजे वाली फ्लाइट रात 1.30 बजे आई। बताया जाता है कि दोनों ही फ्लाइटें दिल्ली से अपने निर्धारित समय पर उड़ान भरने वाली थी, लेकिन अचानक मौसम के खराब होने पर दोनों ही फ्लाइटों को सुरक्षा कारणों से रोक दिया गया।
यह भी पढ़ें
एयर इंडिया क्रैश के बाद बढ़ी सतर्कता, रायपुर से उड़ान भरने वाली हर फ्लाइट की होगी जांच, DGCA ने दिए सख्त निर्देश
यात्रियों के परिजनों ने किया हंगामा
फ्लाइटों के विलंब से आने की जानकारी मिलने पर यात्रियों के परिजन रायपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं देने पर फ्लाइट के आने का समय लगातार अलग-अलग देने पर नाराज हो गए। उन्होंने विमानन कंपनियों के जिम्मेदारी अधिकारियों पर जमकर भ़ड़ास निकाली। साथ ही गैरजिम्मेदाराना हरकत की विमानन मंत्री और डीजीसीए से शिकायत करने की चेतावनी दी। हालांकि समझाइश देने और वस्तुस्थिति की जानकारी मिलने पर वह शांत हो गए।
15 अगस्त विज्ञापन




