राम मंदिर चंदा चोरी को सोनू सूद ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण, बोले जल्द होगा न्याय

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने रायपुर में राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गहरी निराशा व्यक्त की है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। …और पढ़ें
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता सोनू सूद शनिवार को रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वे यहां से दुर्ग जिले में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए। रायपुर में मीडिया के सवाल पर सोनू सूद ने अयोध्या के राम मंदिर में हुए चंदा चोरी के मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अभिनेता ने इस घटना पर दुख प्रकट करते हुए इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस मामले में जल्द ही न्याय होगा और स्थिति सामान्य हो जाएगी।
अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे के रूप में आए नकद धन और सोने चांदी के आभूषणों की हेराफेरी का मामला सामने आने के बाद देशभर में हड़कंप मचा हुआ है। श्रद्धालुओं की आस्था के इस केंद्र में हुई चोरी ने मंदिर ट्रस्ट की सुरक्षा व्यवस्था और प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विपक्षी दलों और संत समाज ने भी इस घटना पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जांच कर रही है एसआईटी
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल यानी एसआईटी द्वारा विस्तृत जांच की जा रही है। जांच प्रक्रिया के तहत पुलिस ने अब तक आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 79 लाख रुपये से अधिक की बरामदगी की है।




