Uncategorized

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

15 अगस्त विज्ञापन


एपी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार मशहूर हाॅलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को आखिरकार ऑस्कर (Honorary Oscar Award) मिलने वाला है। उनके अलावा ऑस्कर पाने वालों की लिस्ट में डॉली पार्टन, डेबी एलेन और व्यान थॉमस भी शामिल होंगे। हॉलीवुड फिल्म अकादमी ने मंगलवार को बताया कि एक्शन फिल्म स्टार टॉम क्रूज और सिंगर-एक्ट्रेस डॉली पार्टन उन हस्तियों में शामिल हैं जिन्हें इस साल लाइफटाइम अचीवमेंट्स के ऑस्कर अवॉर्ड (Honorary Oscars) के लिए चुना गया है। 

Trending Videos

टॉम क्रूज के लिए बड़ी उपलब्धि

टॉम क्रूज को ऑस्कर में पहला नॉमिनेशल लगभग पच्चीस साल पहले मिला था। अब जाकर उन्हें Honorary Oscars से सम्मानित किया जाएगा। फिल्म अकादमी ने मंगलवार को बताया कि टॉम क्रूज, कोरियोग्राफर डेबी एलन और ‘डू द राइट थिंग’ के प्रोडक्शन डिजाइनर व्यान थॉमस को ऑनरेरी ऑस्कर अवॉर्ड के लिए चुना गया है। डॉली पार्टन को एजुकेशन और सोशल वर्क करने के लिए जीन हर्शोल्ट ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड दिया जाएगा। अकादमी के अध्यक्ष जेनेट यांग ने कहा, ‘इस साल के गवर्नर्स अवार्ड्स में चार महान लोगों को सम्मानित किया जाएगा, जिनके बेहतरीन करियर हमारे सिनेमा पर गहरा असर छोड़ा है।’ यह अवॉर्ड 16 नवंबर को लॉस एंजिल्स के रे डॉल्बी बॉलरूम में एक खास फंक्शन के दौरान दिए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Tom Cruise: टॉम क्रूज के नाम दर्ज हुआ एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, मिशन इंपॉसिबल में किया शानदार स्टंट 

MI सीरीज के लिए दुनिया भर में मशहूर टॉम क्रूज 

62 साल के हो चुके टॉम क्रूज ने अपने एक्टिंग करियर में कई हॉलीवुड फिल्में की हैं। मगर उनकी सबसे ज्यादा चर्चित फिल्में ‘मिशन इंपॉसिबल’ सीरीज की रही है। हाल ही में टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ रिलीज हुई। इस फिल्म को दुनिया भर में पसंद किया गया, भारत में भी इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है। अब टॉम क्रूज को सिनेमा में दिए गए इस योगदान के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। 



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!