Uncategorized
ग्रीन सस्टेनेबल की प्रस्तावित लाइमस्टोन माइंस की लोकसुनवाई निरस्त, वायरल हुआ आदेश… अब नजरें पर्यावरण विभाग की रिपोर्ट पर

पहले तो प्रशासनिक टीम को लोकसुनवाई के लिए टेंट ही नहीं लगाने दिया, बाद में प्रशासन द्वारा एक गौठान में किसी तरह से लोकसुनवाई करने का प्रयास किया गया, लेकिन यहां भी ग्रामीण नहीं पहुंचे और बहिष्कार कर दिए। ऐसी स्थिति में इस लोकसुनवाई को निरस्त माना जा रहा है। इस मामले को लेकर प्रशासन की ओर से एसडीएम वर्षा बंसल ने भी मौके पर लोकसुनवाई निरस्त करने का आदेश दे दिया है, लेकिन इसके बाद अब लोगों की नजर पर्यावरण विभाग की रिपोर्ट पर है, क्योंकि लोकसुनवाई के बाद पर्यावरण विभाग की रिपोर्ट पर ही शासन व एनजीटी आदेश करेगी।
15 अगस्त विज्ञापन




