Uncategorized
घर से 4 तोला पुस्तैनी सोने का हार चोरी, अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस | 4 tola ancestral gold necklace stolen from home

जानकारी के अनुसार, 22 मई को सौरभ अग्रवाल अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में गए थे। लौटने के बाद उनकी पत्नी ने अपने पहने हुए सोने के गहनों को अलमारी में सुरक्षित रखा, जिसमें 4 तोले का पुस्तैनी हार भी था।
यह भी पढ़ें
CG News: इन चार जिलों में हुआ नए महिला थाने का शुभारंभ, CM साय ने कही ये बात
CG News: अलमारी से 4 तोले का पुस्तैनी सोने का हार चोरी,
28 मई को अलमारी खोलने पर गहने सुरक्षित मिले, लेकिन 2 जून की दोपहर जब दोबारा अलमारी का लॉकर खोला गया, तो वह हार गायब मिला। हार की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों और मोहल्ले के लोगों से पूछताछ के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो सौरभ अग्रवाल ने 14 जून को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305-BNS और 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
15 अगस्त विज्ञापन



