Uncategorized

अश्लील वीडियो वायरल होने पर डॉक्टर ने की खुदकुशी: मामले को दबाने 5 लाख मांगे, सामाजिक बैठक में बेइज्जत की; 9 आरोपी गिरफ्तार – durg-bhilai News

15 अगस्त विज्ञापन


खुदकुशी के मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी

दुर्ग जिले के भिलाई में डॉक्टर सुसाइड मामले में 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जांच में पाया कि आरोपियों ने एक युवती के साथ मिलते समय डॉ. बी राठौर का अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद उसे वायरल करने की धमकी दे रहे थे।

.

मामला छावनी थाना क्षेत्र का है। आरोपियों ने गांव में सामाजिक बैठक बुलाई और मामले को दबाने के लिए डॉक्टर से 5 लाख रुपए की मांग कर उसे बेइज्जत किया था। इसके साथ ही उसे समय समय पर फोन करके प्रताड़ित किया जा रहा था। इससे परेशान होकर डॉक्टर ने 18 मई 2025 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

पुलिस ने 26 मई को चारामा के गांव पुरी जाकर ग्रामीणों से पूछताछ की उन्होंने बताया कि आरोपियों ने मिलकर अपने मोबाइल से 14 मई को डॉक्टर राठौर मकान के चढ़कर डॉक्टर और लड़की के साथ आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था।

डॉ. बी राठौर, मृतक

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

बी. राठौर कांकेर जिले के चारामा ब्लॉक के पुरी गांव में संविदा आयुवेर्दिक डॉक्टर थे। सुसाइड से पहले उन्होंने नोट लिखा था जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

जांच के दौरान बयान दर्ज करती पुलिस

जांच के दौरान बयान दर्ज करती पुलिस

सुसाइड नोट के बाद हुआ खुलासा

एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि 18 मई 2025 को रोहित कुमार राजपूत ने पुलिस को सूचना दी थी की 17-18 मई की दरम्यानी रात आयुर्वेदिक डॉक्टर बी राठौर ने अपनी बहन के घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। छावनी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की।

मर्ग जांच व पंचनामा कार्रवाई के दौरान पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच के दौरान डॉ. राठौर की पत्नी, बेटे, बेटी और भांजी और भांजी दामाद से पूछताछ की। इसके साथ ही साथ पुलिस ने चारामा के पुरी गांव जाकर वहां भी पूछताछ की, तब खुलासा हुआ।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

  1. आशीष यादव (23 साल) निवासी राजापारा पुरी थाना चारामा जिला कांकेर
  2. सचिन कुमार हिड़को (23 साल) निवासी ग्राम स्कूल पारा पुरी, थाना चारामा कांकेर
  3. रितेश नरेटी उर्फ सोनू (31 साल) निवासी पटेलपारा रामपुर, थाना चारामा, जिला कांकेर
  4. डिगेश कुमार सिन्हा (36 साल) निवासी ग्राम मयाना तहसील व थाना चारामा, कांकेर
  5. अनिल कुमार सिन्हा (38 साल) निवासी वार्ड 15 बाजार पारा पुरी, थाना चारामा, कांकेर
  6. सतीश कुमार साहू (27 साल) निवासी ग्राम नियानी बालोद, हाल मुकाम रामपुर चारामा कांकेर
  7. शत्रुघन सिन्हा (35 साल) निवासी ग्राम पुरी राजापारा, थाना चारामा कांकेर
  8. कान्हा मरकाम उर्फ कन्हैया (19 साल) निवासी जगदलपुर, हाल पता रामपुर कांकेर
  9. नवीन निर्मलकर (19 साल) निवासी बोरिद कला थाना पुरुर बालोद हाल पता चारामा



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!