छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

जीपीएम में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में दिखी विकास और सुशासन की शानदार तस्वीर, विभागीय प्रदर्शनियां बनीं आकर्षण का केंद्र

15 अगस्त विज्ञापन

 

शासन की जनहितैषी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों से रूबरू हुए नागरिक, विभागीय प्रदर्शनियां बनीं आकर्षण का केंद्र

मुख्य अतिथि विधायक श्री धर्मजीत सिंह एवं विशिष्ट अतिथियों ने किया स्टॉलों का अवलोकन, जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी और ‘जनमन’ पत्रिका को सराहा

कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पर्यटन और ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों ने प्रदर्शित की उपलब्धियां

रायपुर, 03 नवंबर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुरुकुल खेल मैदान, पेंड्रारोड में आयोजित जिला स्तरीय राज्योत्सव में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों की आकर्षक झलक देखने को मिली। राज्योत्सव परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा, जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा आम नागरिकों के जीवन में आ रहे सकारात्मक बदलावों को प्रदर्शित किया गया। विभागीय प्रदर्शनियां राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाने का महत्वपूर्ण माध्यम बनीं।

समारोह के मुख्य अतिथि तखतपुर विधायक श्री धर्मजीत सिंह एवं विशिष्ट अतिथियों ने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन, उपलब्धियों तथा आम जनता को मिल रहे लाभों की जानकारी प्राप्त की। राज्योत्सव में प्रदर्शित योजनाओं और विकास कार्यों के माध्यम से नागरिकों को शासन की विभिन्न पहलों से परिचित होने का अवसर मिला।

जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी में दिखी सुशासन और विकास की झलक

राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई आकर्षक फोटो प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। मुख्य अतिथि श्री धर्मजीत सिंह एवं विशिष्ट अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका ‘जनमन’ का अवलोकन किया तथा इसकी सराहना की।

फोटो प्रदर्शनी में महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, कृषक उन्नति योजना से किसानों की आर्थिक समृद्धि, प्रधानमंत्री आवास योजना से जरूरतमंद परिवारों के पक्के आवास के सपने को साकार करने तथा तेंदूपत्ता संग्रहण दर और बोनस से वनांचल के परिवारों को मिल रहे आर्थिक लाभों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया।

इसके साथ ही श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा की सुविधा, घर-घर निर्मल जल अभियान से स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, इन्वेस्ट छत्तीसगढ़ के माध्यम से औद्योगिक निवेश और रोजगार की संभावनाओं, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना तथा युवा कल्याण से संबंधित उपलब्धियों को भी चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी ने प्रदेश में विकास और जनकल्याण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की व्यापक तस्वीर प्रस्तुत की।

कृषि और उद्यानिकी विभाग ने दिखाई किसानों की समृद्धि की राह

कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में विभिन्न फसलों का प्रदर्शन करने के साथ ही जैविक खेती के महत्व और इसके लाभों की जानकारी दी गई। प्रदर्शनी के माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों, फसल विविधीकरण और टिकाऊ खेती के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

उद्यानिकी विभाग ने विभिन्न उद्यानिकी फसलों के साथ ऑयल पाम की खेती के फायदे प्रदर्शित किए। विभागीय स्टॉल में किसानों की आय बढ़ाने के लिए उद्यानिकी आधारित खेती की संभावनाओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया गया।

महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका की उपलब्धियां रहीं आकर्षण का केंद्र

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल में आदर्श आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों तथा महतारी वंदन योजना की जानकारी प्रदर्शित की गई। इसके माध्यम से महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, मातृ एवं शिशु कल्याण तथा पोषण संबंधी गतिविधियों को सामने लाया गया।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!