Uncategorized
CG News: कुदरी बैराज में दर्दनाक हादसा, नहाने के दौरान 12 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत … | Tragic accident at Kudri Barrage, 12-year-old child died due to drowning

यह भी पढ़ें: CG News: ‘मिनी गोवा’ में दर्दनाक हादसा, तीन दोस्तों के साथ पानी में नहाने उतरा था युवक, फिर जो हुआ… जानकारी के अनुसार, चिराग इन दिनों महुदा गांव में अपने रिश्तेदारों के यहां आया हुआ था। शनिवार की सुबह वह कुदरी बैराज में नहाने गया था, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग पहुंचे और पुलिस व एसडीआरएफ की टीम को सूचित किया गया।पुलिस और राहत दल ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि इस प्रकार के जलाशयों में बिना सुरक्षा उपायों के न जाएं और बच्चों को अकेले नहाने न भेजें।
15 अगस्त विज्ञापन




