NH130 में ट्रक की टक्कर से आरक्षक की मौत: तेज रफ्तार ट्रक ने आरक्षक की बाइक को मारी टक्कर, हेलमेट निकलने से आई गंभीर चोट – Ambikapur (Surguja) News

नेशनल हाईवे 130, अंबिकापुर-बिलासपुर मुख्य मार्ग में लहपटरा के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार आरक्षक की मौत हो गई। आरक्षक ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। ट्रक की टक्कर के बाद उसका हेलमेट छिटककर दूर जा गिरा। सिर में आई गंभीर चोट के कारण आरक्
.
जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर पुलिस में पदस्थ आरक्षक मसत्य राम पैकरा (42 वर्ष) अपने गृहग्राम शरमा, थाना उदयपुर आया था। बुधवार 17 सितंबर को दोपहर करीब 1.30 बजे वह अपनी होंडा शाइन बाइक से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। वह लहपटरा में कमल फ्यूल्स के पास पहुंचा, जहां सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक UP 44 BT 0920 ने आरक्षक की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से आरक्षक बाइक सहित सड़क में जा गिरा।
हेलमेट छिटका, सिर में आई गंभीर चोट के कारण मौत आरक्षक मसत्य राम पैकरा ने हेलमेट पहना हुआ था, लेकिन ट्रक की टक्कर के बाद उसका हेलमेट छिटककर गिर गया और आरक्षक के सिर पर गंभीर चोटें आई। उसे 108 एम्बुलेंस द्वारा इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल किया गया।
मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान आरक्षक मसत्य राम पैकरा की मौत हो गई। मामले में लखनपुर पुलिस ने धारा 106 (1) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। गुरुवार को आरक्षक का शव मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।




