रायपुर के मेकाहारा के एक कमरे में लगी आग: इनक्यूबेटर जलकर राख, कोई हताहत नहीं; आग में पाया गया कंट्रोल – Raipur News

करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोक दिया गया।
राजधानी रायपुर के मेकाहारा के एक कमरे में अचानक आग लग गई। कमरे में रखा इनक्यूबेटर जलकर खाक हो गया। आशंका जताई जा रही है कि हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ है। हालांकि इस आग लगने की घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है। समय रहते ही आग में कंट्रो
.
मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। शुक्रवार सुबह साढ़े 4 बजे मेकाहारा हॉस्पिटल के पहले मंजिल के कमरे से अचानक धुआं उठने लगा। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी समेत स्टाफ ने देखा कि यूरिन टेस्ट लैब के भीतर से इनक्यूबेटर मशीन से धुआं निकल रहा है। कुछ ही देर में उससे आग की लपटें उठने लगी। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
मेकाहारा के स्टाफ ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने में जुट गए।
फायर एक्सटिंग्विशर से आग में कंट्रोल
मेकाहारा के स्टाफ ने फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने में जुट गए। हालांकि कुछ देर में फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गया। करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोक दिया गया। जिसके बाद प्रबंधन ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि इस घटना में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ है।
मेडिकल इनक्यूबेटर क्या है?
यह एक विशेष मशीन होती है जिसमें मरीज से लिए गए यूरिन और अन्य पदार्थ के सैंपल को रखा जाता है। यह एक नियंत्रित तापमान, नमी और ऑक्सीजन वाला वातावरण देती है जिससे वह सुरक्षित हो सके।




