Uncategorized

बलरामपुर में नान के DM 22 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, सरगुजा ACB की कार्रवाई

15 अगस्त विज्ञापन

बलरामपुर में सरगुजा ACB की टीम ने नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के DM विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कलेक्टोरेट परिसर स्थित नागरिक आपूर्ति निगम के कार्यालय में की गई।

जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर निवासी ट्रांसपोर्टर शिवराज सिंह ने सरगुजा ACB से शिकायत की थी। आरोप था कि उसके करीब 11 लाख रुपए के बकाया भुगतान के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है।

शिकायत की जांच के बाद मंगलवार को सरगुजा ACB की टीम TI शरद सिंह के नेतृत्व में बलरामपुर पहुंची। ACB की योजना के तहत शिकायतकर्ता ट्रांसपोर्टर को केमिकल लगे नोट दिए गए।

इसके बाद ट्रांसपोर्टर को कलेक्टोरेट परिसर स्थित नागरिक आपूर्ति निगम के कार्यालय भेजा गया। वहां उसने नागरिक आपूर्ति निगम के DM विद्यासागर गोपाल को 22 हजार रुपए दिए।

रकम लेने के बाद शिकायतकर्ता ने ACB टीम को इशारा किया। इशारा मिलते ही ACB की टीम कार्यालय पहुंची और DM विद्यासागर गोपाल के पास से रिश्वत की रकम जब्त कर ली। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

ACB की टीम आरोपी DM को लेकर रेस्ट हाउस पहुंची, जहां आगे की कार्रवाई और पूछताछ की जा रही है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!