Uncategorized

भिलाई में कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह को रात में पूछताछ के लिए पुलिस ने थाने में बैठाया

15 अगस्त विज्ञापन


इसकी जानकारी लगते ही दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा,भिलाई निगम के राजस्व प्रभारी सीजू एंथोनी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर वैशाली नगर थाने पहुंच गए हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, भाजपा नेता शारदा गुप्ता अपनी समर्थ को के साथ थाने के बाहर खड़े हुए हैं।

By Navodit Saktawat

Publish Date: Tue, 03 Jun 2025 10:53:04 PM (IST)

Updated Date: Tue, 03 Jun 2025 11:48:37 PM (IST)

थाने के बाहर जमा हुए नेता।

HighLights

  1. कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह विगत चार दशक से कांग्रेस के लिए सक्रिय राजनीति करते आ रहे हैं।
  2. पूर्व साडा उपाध्यक्ष के बाद वैशाली नगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं।
  3. उन्‍हें कौन से मामले में थाने लाकर पूछताछ की जा रही है इसकी पुष्टि पुलिस अभी नहीं कर रही है।

नईदुनिया प्रतिनिधि,भिलाई। पूर्व साडा उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शांति नगर निवासी बृजमोहन सिंह को पूछताछ के लिए पुलिस द्वारा थाने में बुलाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बृजमोहन सिंह से पूछताछ जारी है। कुछ समय पश्चात मामले का पूरा पर्दाफाश किया जाएगा।

कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह विगत चार दशक से कांग्रेस के लिए सक्रिय राजनीति करते आ रहे हैं। पूर्व साडा उपाध्यक्ष के पश्चात वैशाली नगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ चुके हैं।

उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के मामले में थाने लाकर पूछताछ की जा रही है इसकी पुष्टि पुलिस अभी नहीं कर रही है। परंतु दुर्ग पुलिस में स्वीकार किया है कि उन्हें थाने पूछताछ के लिए लाया गया है।

बृजमोहन सिंह से पूछताछ जारी है। इसकी जानकारी लगते ही दुर्ग के पूर्व विधायक अरुण वोरा,भिलाई निगम के राजस्व प्रभारी सीजू एंथोनी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर वैशाली नगर थाने पहुंच गए हैं।

वहीं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, भाजपा नेता शारदा गुप्ता अपनी समर्थ को के साथ थाने के बाहर खड़े हुए हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!