Uncategorized

Indigo Crisis: ‘मैं भी क्या करूं, डेढ़ घंटे से दिल्ली एयरपोर्ट पर बैठा रहा’, केंद्रीय मंत्री सिंधिया भी परेशान

15 अगस्त विज्ञापन


इंडिगो विमान सेवा का दर्द आम लोग तो महसूस कर ही रहे हैं, लेकिन अब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इससे नहीं बच पाए। सिंधिया क़ो बुधवार दोपहर ग्वालियर पहुंचना था, लेकिन वे डेढ़ घंटे तक दिल्ली एयरपोर्ट पर ही विमान का इंतजार करते रहे। उन्होंने अपनी पीड़ा ग्वालियर पहुंचकर मीडिया के सामने व्यक्त की। उन्होंने मुस्कराते हुए कहा – अरे मैं भी क्या करूं, मैं भी दिल्ली के एयरपोर्ट पर डेढ़ घंटे से बैठा हुआ हूं।

मीडिया से बातचीत करते हुए देश के दूरसंचार मंत्री सिंधिया ने कहा कि दुनिया में बी 6 जीए को लेकर मंथन हो रहा है। भारत मे भी बी6-जीए की स्थापना की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमने इसका लक्ष्य भी रखा है और इसकी रूपरेखा भी तैयार की है। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भारत में इस टेक्नोलॉजी की स्थापना नहीं होती थी। उन्होंने खुलासा किया कि बी6-जीए की स्थापना में हम कम से कम भारत का 10% आईपीआर रहे, इस पर काम कर रहे हैं। इसमें इक्विपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग भी करेंगे। हर तीन माह में उसकी समीक्षा करेंगे ताकि भारत की आवाज विश्व पटल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि विश्व की आबादी में भारत सबसे बड़ा टेलीकॉम के क्षेत्र में है, विश्व की सबसे बड़ी टेलीकॉम मार्केट भारत में है, भारत में सबसे सस्ती ब्रॉडबैंड और कॉलिंग की सुविधा है।

ये भी पढ़ें- सागर-झांसी NH 44 पर बड़ा सड़क हादसा, BDS के चार जवानों की मौत; कंटेनर से पुलिस वाहन की हुई थी टक्कर

दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य

सिंधिया ने कहा कि अमृतकाल से स्वर्णिम काल का सफर भारत में अब शुरू हो गया है। ग्वालियर से लेकर अयोध्या तक, कन्याकुमारी तक, नागालैंड, त्रिपुरा, असम, सिक्किम सभी राज्यों से लेकर गुजरात और महाराष्ट्र तक भारत की क्षमता विश्व पटेल पर दिख रही है। निवेश की नई संभावनाएं बन रही हैं।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!