Uncategorized

रायपुर के पंडरी कपड़ा मार्केट की 19 दुकानें सील: विरोध में व्यापारियों ने बंद किया मार्केट, बोले-नगर निवेश ने अनुमति दी,अब निगम नहीं मान रहा – Chhattisgarh News

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े थोक कपड़ा मार्केट पंडरी में मुख्य सड़क की ओर शटर लगाने वाले कारोबारियों की दुकानों को रायपुर नगर निगम ने सील कर दिया है। जिससे नाराज व्यापारियों ने थोक कपड़ा मार्केट को बंद कर दिया है। उनका कहना है कि, निगम पंडरी कपड़ा मार्केट

.

व्यापारियों ने कहा कि, मुख्य सड़क की ओर दूसरी तरफ की दुकानों को शटर खोलने की अनुमति है। दरअसल, मंगलवार दोपहर नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ पंडरी कपड़ा मार्केट पहुंची थी। इस दौरान अधिकारियों ने पंचनामा कर दुकानों की सील करने की कार्रवाई की।

निगम की कार्रवाई से नाराज व्यापारियों ने बंद किया पंडरी थोक कपड़ा मार्केट।

नगर निवेश के आदेश को नहीं मान रही निगम

पंडरी थोक कपड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष सरल मोदी ने कहा कि, सभी व्यापारियों ने नियमितिकरण करवाया हुआ है, जो शुल्क लगता है उसका भुगतान करने के बाद नगर निवेश के द्वारा उन्हें नशे को प्रमाणित कर दिया गया है। जिसमें सड़क पर भी शटर खोलने की चीजों को दर्शाया गया है।

लेकिन नगर निगम के अधिकारी उस अनुमति को नहीं रहे हैं। उनका कहना है कि, बेसिक ले-आउट प्लान में आपको केवल अंदर से दुकान खोलने की परमिशन है। उसके अनुसार, दुकानों का संचालन किया जाए।

हमारी मांग है कि, जो अनुमति हमें मिली है। वो प्रशासन ने दी है। अब प्रशासन ही उसे नहीं मान रहा है। नियमितीकरण के दौरान व्यापारियों को जो अनुमति दी गई है, वो गलत है या सही प्रशासन इसे स्पष्ट करें।

नियमितिकरण के दौरान दी गई अनुमति का ले आउट।

नियमितिकरण के दौरान दी गई अनुमति का ले आउट।

निगम पहले पेपर देखे उसके बाद कार्रवाई करें

व्यापारियों ने कहा कि, शासन पहले एक बार इन नियमितिकरण के कागजों को देख ले और आदेशों का दोबारा परीक्षण करे। उसके बाद दुकानों को सील करने की कार्रवाई की जाए। अधिकारियों को लगता है कि, जो अनुमति पहले दी गई वह आदेश सही है, तो हमारी समस्या का हल करें।

नोटिस नहीं दिया गया

व्यापारी ने बताया कि, नगर निगम ने सात साल पहले नोटिस दिया था। लेकिन आज दुकान की कार्रवाई के दौरान सीधा दुकान को सील करने की कार्रवाई की गई है। नगर निगम की ओर से एक तरफा कार्रवाई की जा रही है। व्यापारियों के साथ गलत हो रहा है।

जैसा मार्केट का नक्शा पास हुआ, वैसी ही दुकान खोलें

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि, सड़क आम लोगों के चलने के लिए है। लेकिन दुकानों के शटर मेन रोड़ पर खुलने के कारण ग्राहक सामने ही गाड़ियां पार्क करते है और जाम होता है। लेकिन मार्केट में दुकानों का शटर भीतर की ओर खोलना है। उसी के अनुसार नक्शा पास हुआ है, तो सड़क की ओर शटर न खोला जाए।

3 महीने पहले मेयर ने पंडरी कपड़ा मार्केट का निरीक्षण किया था।

3 महीने पहले मेयर ने पंडरी कपड़ा मार्केट का निरीक्षण किया था।

मेयर ने 3 महीने पहले शटर बंद करने कहा था

बता दें कि, 3 महीने पहले मेयर मीनल चौबे ने पंडरी के व्यापारियों से कहा था कि, सड़क गाड़ी पार्क करने के लिए नहीं होती। उन्होंने कारोबारियों को 3 दिन के भीतर मुख्य सड़क की ओर का शटर बंद करने को कहा था, लेकिन व्यापारियों के शटर बंद नहीं करने के बाद मंगलवार को दुकानें सील कर दी गई।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!